Friday, March 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया*

मुख्यमंत्री ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया*

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया* *'जीवन के लिए वैक्सीन जरूरी' स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया* *उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। ...
आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू मुख्यमंत्री  धामी ने किया शुभारंभ   राशन किट और मास्क भी वितरित किये

आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ राशन किट और मास्क भी वितरित किये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू*   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ* राशन किट और मास्क भी वितरित किये गये*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग, देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षयपात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों में जाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोविड टीकाकरण के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण की गति में बहुत तेजी आई है। मलिन बस्तियों एवं झुग्गी झोपड़ि...
उत्तराखंड मौसम : आज और कल इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड मौसम : आज और कल इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। 11 व 12 को भी राज्य के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं विशेषकर कुमाऊं में तीव्र बौछार हो सकती है।     देहरादुन में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। दिन में एक दो बार हल्की या मध्यम तक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।...
उत्तराखंड: यहाँ सभी प्राइवेट स्कूल इस तारीख से खुलेंगे , जानिए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: यहाँ सभी प्राइवेट स्कूल इस तारीख से खुलेंगे , जानिए पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
बता दे कि अगस्त से हल्द्वानी और उसके आसपास के सभी प्राइवेट स्कूल कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी निजी स्कूल खुल जाएंगे। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की आज ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि सभी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया।स्कूलों में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कराया जाएगा । बच्चों के स्कूल पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा अलावा स्कूल खुलने के बाद सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य शुल्क भी लिए जाएंगे। फिलहाल अन्य कक्षाओं का संचालन अभी नहीं किया जाएगा इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा...
ऋषिकेश: चीला बैराज मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश: चीला बैराज मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पहाड़ की बात
ऋषिकेश में चीला बैराज मोटर मार्ग पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।     घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची चीला चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है।  थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब करीब आठ बजे वाहन संख्या यूके 08 AC - 9811 i10 ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान कार चीला पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से सचिन सैनी (35) पुत्र राजकुमार निवासी रसूलपुर तेलीवाला थाना कलियर हरिद्वार की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, आशीष उपाध्याय 35 पुत्र मदन...
परिवार के इकलौते बेटे ने  की खुदकुशी, स्‍वजनों में कोहराम

परिवार के इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, स्‍वजनों में कोहराम

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
परिवार के इकलौते बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, बता दे कि   ट्रेन के आगे कूदकर सिडकुल में कार्यरत कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। युवक अपने परिवार में इकलौता था। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के इकलौते बेटे के निधन से स्‍वजनों में कोहराम मचा हुआ है     रविवार सुबह लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन जब हल्द्वानी मार्ग स्थित बेनी मजार के पास पहुची तो अचानक झाड़ियों की आड़ में बैठा युवक ट्रेन के आगे आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता युवक ट्रेन की चपेट में आकर दूर तक घिसटता चला गया। चालक ने आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल कर ट्रेन को रोका। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह व एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा मौके पर पहुच गए। ट्रेन चालक ने पुलिस को बताया कि युवक ...
उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय, 20 और 21 अगस्त को होंगे उत्तराखंड में देहरादून के साथ हल्द्वानी में भी कर सकते हैं प्रवास

उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय, 20 और 21 अगस्त को होंगे उत्तराखंड में देहरादून के साथ हल्द्वानी में भी कर सकते हैं प्रवास

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय, 20 और 21 अगस्त को होंगे उत्तराखंड में देहरादून के साथ हल्द्वानी में भी सकते हैं प्रवास*    *भाजपा का कुमाऊँ पर फोकस रामनगर में चिंतन बैठक के बाद अब 70 विधानसभाओं के पूर्णकालिकों की कार्यशाला तक के कार्यक्रम भी कुमाऊं में कराने की तैयारी* कुमाऊं मंडल में अपनी पकड़ को मजबूत और कांग्रेस नेता हरीश रावत को कुमाऊँ में ही उलझाने में लगी भाजपा...
उत्तराखंड: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर   देश की इन सरहदो पर   तिरंगा फहराएगी सेना, माणा कैंप से दो दल रवाना

उत्तराखंड: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश की इन सरहदो पर तिरंगा फहराएगी सेना, माणा कैंप से दो दल रवाना

Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश की इन सरहदो पर तिरंगा फहराएगी सेना, माणा कैंप से दो दल रवाना   आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत सेना के दो दल सतोपंथ और पनपतिया ग्लेशियर में तिरंगा फहराएंगे। रविवार को माणा कैंप से भारतीय सेना के दो दलों को कमांडिंग आफिसर कर्नल हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों टीमों में 25-25 सदस्य शामिल हैं।    ट्रेकिंग के लिए रवाना होने वाला एक दल माणा से लक्ष्मी वन, सूर्य कुंड होते हुए सतोपंथ ग्लेशियर पहुंचेगा। जबकि दूसरा दल माणा से पनपतिया ग्लेशियर पहुंचकर तिरंगा फहराने के बाद रुद्रप्रयाग पहुंचेगा। यह रूट छह दिन का होगा।   दलों को रवाना करने के दौरान सेना के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल हेमंत कुमार ने बताया कि दल का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सरहद पर ति...
स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य, पोषाहार के लिए सरकार दे रही है 500 रूपये प्रतिमाह

स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य, पोषाहार के लिए सरकार दे रही है 500 रूपये प्रतिमाह

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य* *टी.बी. उन्मूलन एवं जागरूकता संबंधी लघु फिल्म का किया अनावरण* *टी.बी. रोगियों के पोषाहार के लिए सरकार दे रही है 500 रूपये प्रतिमाह* देहरादून, 8 अगस्त 2021     सूबे को क्षय रोग से मुक्त करने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्मित लघु फिल्म का आज सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा अनावरण किया गया। लघु फिल्म में टी.बी. के उपचार एवं समाधान के बारे में जानकारी प्रदान की गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत की परिकल्पना के क्रम में उत्तराखंड से क्षय रोग के खात्में के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उपचार की अवधि तक क्षय रोगियों को पोषाहार हेतु प्रत्येक माह डी.बी.टी. के माध्यम...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये उत्तराखंड में आज 18 कोरोना पाजिटिव केस आये उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 463   उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 392 वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 522 आज तक ठीक हुए आज 46 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए           आज उत्तराखंड में कोरोना के (18) मामले सामने आये। देहरादून 06 हरिद्वार 02 पौड़ी 01 उतरकाशी 01 टिहरी 01 बागेश्वर 00 नैनीताल 02 अल्मोड़ा 01 पिथौरागढ़ 00 उधमसिंह नगर 01 रुद्रप्रयाग 02 चंपावत 01 चमोली 00 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...