Friday, March 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वृक्षारोपण भी किया।       इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय, गणेश जोशी, . यतीश्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला, चंदनराम दास, प्रणव चैंपियन, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, शक्ति लाल शाह, भाजपा नेता अनिल गोयल, तरुण मित्तल, अजेंद्र अजेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।...
इस क्या हुआ कि कोटद्वार नगर निगम  के पैरों तले जमीन खिसक गई जाने पूरा मामला

इस क्या हुआ कि कोटद्वार नगर निगम के पैरों तले जमीन खिसक गई जाने पूरा मामला

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार
ख़बर कोटद्वार से जहाँ कोटद्वार नगर निगम के खाते से 23 लाख की धनराशि उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक आफ इंडिया की ओर से नगर निगम को पूर्व में जारी     दो चेकबुक में नगर आयुक्त व लेखाधिकारी के जाली हस्ताक्षर कर यह धनराशि निकाली गई है। नगर आयुक्त की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटद्वार नगर निगम का गठन तीन वर्ष पहले हुआ था। निगम के गठन से पूर्व सभी बैंक खातों का संचालन नगर पालिका कोटद्वार के नाम से होता था। इसी क्रम में कोटद्वार नगर पालिका ने 1979 में बैंक आफ इंडिया की कोटद्वार शाखा में एक खाता खोला। 23 अगस्त 2005 को नगर पालिका और तीन फरवरी 2018 को नगर निगम के नाम इस खाते से दो चेकबुक जारी की गई। नगर निगम प्रशासन की मानें तो इन चेकबुकों के संबंध में निगम प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं थी। दो-तीन दिन पूर्व खातों की जांच...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के  इस हाइवे पर सफर करना है तो जरा संभल के

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के इस हाइवे पर सफर करना है तो जरा संभल के

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के इस हाइवे पर सफर करना है तो जरा संभल के बता दे कि हल्‍द्वानी-नैनीताल हाईवे पर सफर करना अब जोखिम भरा हो गया है। जगह जगह टूटी सड़क हादसों को दावत दे रही है।   जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश ने सड़कों में हॉटमिक्स की गुणवत्ता के साथ ही कामचलाऊ पैच वर्क की कलई खोलकर रख दी। हल्द्वानी हाइवे में हनुमानगढ़ी से लेकर बलदियाखान, बेलुवाखान, नैना गांव, रूसी बाईपास तक एक दर्जन के करीब पॉइंट डेंजर जोन बने हैं। मानसून की बारिश के बाद कमजोर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। भावली रोड में तो बलियानाला से ऊपर के इलाके में दरार आ गई है। आंतरिक मार्गों की भी हालत खराब जिला मुख्यालय के आंतरिक मार्गो की हालत खस्ता हो गईं ऊंचाई वाले इलाकों को जोड़ने वाली बिड़ला रोड कई स्थानों पर खतरनाक हो गई है। राजभवन रोड का 30 मीटर हि...
उत्तराखंड: वंदना कटारिया के भाई ने  कहा बेटियों ने बहुत अच्छा खेला, घर आने पर गाजे बाजे के साथ होगा स्वागत 

उत्तराखंड: वंदना कटारिया के भाई ने  कहा बेटियों ने बहुत अच्छा खेला, घर आने पर गाजे बाजे के साथ होगा स्वागत 

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
  उत्तराखंड: वंदना कटारिया के भाई ने  कहा बेटियों ने बहुत अच्छा खेला   घर आने पर गाजे बाजे के साथ होगा स्वागत      टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हार के साथ ही महिला हॉकी टीम का ओलंपिक पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। वहीं टीम का हिस्सा बनीं हरिद्वार की वंदना कटारिया के भाई का कहना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेली। खेल में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही उनके लिए पदक है। वंदना के प्रदर्शन से परिवार और गांव के लोग उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वंदना जब गांव लौटेंगी तो उनका भव्य स्वागत किया जायगा        भारतीय महिला...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी हैं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी हैं।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी हैं।     मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि 41 वर्षों पश्चात मिली जीत भारत को आने वाले समय में विश्व हॉकी का चैंपियन बनाने के लिये प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक की 57 कि.ग्रा. वेट कैटेगरी की कुश्ती प्रतियोगिता में रेसलर रवि दहिया को रजत पदक अर्जित करने पर बधाई एवं शुभकामना दी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक की 57 कि.ग्रा. वेट कैटेगरी की कुश्ती प्रतियोगिता में रेसलर रवि दहिया को रजत पदक अर्जित करने पर बधाई एवं शुभकामना दी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक की 57 कि.ग्रा. वेट कैटेगरी की कुश्ती प्रतियोगिता में रेसलर रवि दहिया को रजत पदक अर्जित करने पर बधाई एवं शुभकामना दी हैं।     मुख्यमंत्री ने रवि दहिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री से मिले ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्य

मुख्यमंत्री से मिले ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्य

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
*मुख्यमंत्री से मिले ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्य* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने ब्लाक प्रमुखों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्यों की समस्यायें सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।   ब्लाक प्रमुख संगठन की प्रमुख मांगों में ब्लाक प्रमुख विकास निधि बढ़ाये जाने, मानदेय की धनराशि में वृद्धि किये जाने, ब्लाक प्रमुखों को कार्य संचालन में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, विधायक राजेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के संरक्षक  गोविन्द सिंह दानू, डा.ॅ हरीश बिष्ट,  दर्...
बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से हटाया जायेगा ‘‘पूर्वी पाकिस्तान शब्द’’ – मुख्यमंत्री

बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से हटाया जायेगा ‘‘पूर्वी पाकिस्तान शब्द’’ – मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से हटाया जायेगा ‘‘पूर्वी पाकिस्तान शब्द’’ - मुख्यमंत्री* *शक्तिफार्म में बनाये जायेगी उप तहसील।* *राज्य में 40 हजार स्वयं सहायता समूहों को अलग से की जायेगी पैकेज की व्यवस्था।* *शक्ति फार्म में की जायेगी ग्रोथ सेंटर की स्थापना।*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने तथा शक्ति फार्म को उप तहसील बनाये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शक्ति फार्म के साथ ही सितारगंज क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया है। क्षेत्र वासियों को शीघ्र ही शक्ति फार्म आने का भी आश्वासन दिया है। गुरूवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से विधायक सितारगंज  सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आये लोगों ने...
देवभूमि में कैसे चल रहा है गंदा धंदा : आज फिर पड़ा छापा स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , 5 युवतियां पुलिस को मिली

देवभूमि में कैसे चल रहा है गंदा धंदा : आज फिर पड़ा छापा स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , 5 युवतियां पुलिस को मिली

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
देवभूमि में कैसे चल रहा है गंदा धंदा : आज फिर पड़ा छापा स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , 5 युवतियां पुलिस को मिली हल्द्वानी/ उत्तराखंड  स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा सेंटर में छापामारी कर मौके से 5 लड़कियों को रिकवर किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान चार युवक और दो संचालक मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की स्पा-19 नाम के स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चल जा रहा था ,   जिसके बाद आज टीम ने यहां छापामारी की। रिकवर की गई लड़कियां दिल्ली और उधम सिंह नगर की है , बताया जा रहा है कि रेस्क्यू की गई एक लड़की नाबालिग भी है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है , स्पा सेंटर को सील किया गय...
उत्तराखंड:नहीं रुक रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला , अब यहाँ नाले में जा गिरी बाइक

उत्तराखंड:नहीं रुक रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला , अब यहाँ नाले में जा गिरी बाइक

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़ी खबर थाना मुनिकीरेती क्षेत्र से आ रही है। ऋषिकेश  तपोवन तिराहा से आगे एक बाईक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे नाले में जा गिरी हादसे में बाइकसवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हे अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। जिससे वहां भीड़ इक्कट्ठी होगी। इसी दौरान वहां से गुजर टिहरी यातायात पुलिस का इंटरसेप्टर वाहन गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों की नजर भीड़ पर पड़ते ही उन्होंने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई और स्थानिए लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त मोटर-साईकिल पर सवार 02 घायलों को नाले से रेस्क्यू कर बाहर निकाला जिसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। इसके सा...