Thursday, February 26News That Matters

Month: August 2021

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में फुटबाल खिलाड़ी  कृष्णा चौधरी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में फुटबाल खिलाड़ी  कृष्णा चौधरी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में फुटबाल खिलाड़ी  कृष्णा चौधरी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रात्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है।     देहरादून के  कृष्णा चौधरी दो बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। बार्सिलोना के मार्सेट क्लब से भी उन्होंने अंडर 19 यूथ लीग खेला है।...
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।     मुख्यमंत्री ने कहा की वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियाे से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वं...
मुख्यमंत्री धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*चार माह में शत प्रतिशत वैक्सीनैशन : मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेगा वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ किया*     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। *प्रधानमंत्रीे के नेतृत्व में चल रहा सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी . के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ आर तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आए लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह...
उत्तराखंड: भारी बारिश और भूस्खलन से दो गोशाला क्षतिग्रस्त, 45 बकरियों के दबकर मरने की सूचना

उत्तराखंड: भारी बारिश और भूस्खलन से दो गोशाला क्षतिग्रस्त, 45 बकरियों के दबकर मरने की सूचना

Featured, उत्तराखंड, पौड़ी
पौड़ी जिले के नोगांव में शुक्रवार देर रात भारी बारिश और भूस्खलन से दो गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई बताया जा रहा है कि इसमें हादसे में 45 बकरियां दबकर मर गई नौगांव विकासखंड  खिरसू् तहसील  चौकीसेण से दो गौशाला जमीन दोष हो गई अतिवृष्टि के कारण आपदा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के गांव में भूस्खलन हो गया भूस्खलन की चपेट में दो गौशाला आ गई जिसके चलते बकरियां दब गई कुछ अन्य पशुओं की मरने की बात भी सामने आई है घटनास्थल पर अधिकारी पहुंच चुके हैं मवेशियों को मलबे से निकाला जा रहा है आपदा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए हैं आपदा मंत्री ने कहा कि इस आपदा से हुए पशुधन सहित अन्य नुकसान के लिए प्रभावित को हरसंभव की मदद की जाए साथ ही मुआवजा भी दिया जाएगा     चारधाम  में बदरीनाथ हाईवे आज शनिवार को तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया...
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर

उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर     बर्थडे पार्टी में दबंगों ने महिला और उसकी सहेली से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हाल ही में जेल से छूटे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने माली महिला ने बांसफोड़ान चौकी में तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। रात लगभग नौ बजे वह अपनी महिला दोस्त के साथ पार्टी से वापस घर को निकलने की तैयारी कर रही थी। उसकी दोस्त के पास खड़े कुछ लड़के शराब पी रहे थे। उनमें एक लड़का रवि पाल भी था, जो हाल ही में जेल से छूटा है। रविपाल और उसके दोस्त महिला व उसकी दोस्त से अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों की पिटाई करते हुए छेड़छ...
देहरादून से ख़बर लडकिया बोली संचालक करता था दुष्कर्म इसी वजह से हम भागीं थीं

देहरादून से ख़बर लडकिया बोली संचालक करता था दुष्कर्म इसी वजह से हम भागीं थीं

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून से ख़बर लडकिया बोली संचालक करता था दुष्कर्म इसी वजह से हम भागीं थीं   दून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती चार युवतियों ने संचालक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। केंद्र संचालक की हरकतों के कारण ही युवतियां मौका पाकर भाग गईं थीं, जिन्हें पुलिस ने रेस कोर्स स्थित एक होटल से बरमाद कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है।     एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड, क्लेमेनटाउन में स्थित वाक एंड विन सोबेर लीविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर नशा मुक्ति केंद्र में फरवरी में पांच युवतियों को नशा छुड़वाने के लिए भर्ती कराया गया था। बीते गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे मौका देखकर युवत...
उत्तराखंड: पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते  बदरीनाथ हाईवे  के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूटी

उत्तराखंड: पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूटी

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूटी     उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण दुश्वारियां बरकरार हैं। बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर-डुगरीपथ के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली सुचारू कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के कारण मलबा आने से आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, मैदान में मौसम ने फौरी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की आशंका है।     राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम कुछ हल्का पड़ा है, लेकिन पहाड़ में बारिश परेशानी बढ़ा रही है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर वनिक गदेरा उफान पर है शुक्रवार को यहां से गुजर रही एक कार गदेरे के तेज बहाव में फंस गई। बड़ी मुश...
रानीखेत में केआरसी की कोटा भर्ती रैली 21 सितंबर से

रानीखेत में केआरसी की कोटा भर्ती रैली 21 सितंबर से

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर रोजगार से
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सेना की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 21 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती केवल सैन्य परिवारों के युवाओं के लिए आयोजित की गई है। सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक ट्रेडमैन के पदों के लिए प्रस्तावित तीन दिनी भर्ती रैली में देश के विभिन्न राज्यों के सैन्य आश्रित नौजवानों को किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। प्रतिभावान खिलाड़ी भी ट्रेडमैन और स्पोर्ट्समैन की भर्ती में भाग ले सकेंगे।     कोरोनाकाल के कारण लंबे समय बाद कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र कोटा भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है। केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूनिट हेडक्वाटर भर्ती रैली के तहत पहले दिन 21 सिंतबर को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा भाग लेंगे। इसी दिन सैन...
उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
 उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव   पंतनगर। विवि परिसर स्थित एक आवास में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। शेरगढ़ बहेड़ी निवासी रईस अहमद काफी समय से विवि परिसर के बेनी में सिलाई आदि का कार्य करते थे। विवि प्रशासन ने उन्हें दुकान के पीछे ही आवास आवंटित किया था। इसमें वह अपनी पत्नी और बेटे मो. इमरान (26) के साथ रहते थे। इमरान विवि फार्म में ट्रैक्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को इमरान घर में अकेला था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा लईक अहमद ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो इमरान फंदे से लटका हुआ थ...
उत्तराखंड: आनलाइन पढ़ाई में लापरवाह कालेजों पर लटकी तलवार, निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में इन्‍हें किया नियुक्‍त

उत्तराखंड: आनलाइन पढ़ाई में लापरवाह कालेजों पर लटकी तलवार, निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में इन्‍हें किया नियुक्‍त

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
 उत्तराखंड: आनलाइन पढ़ाई में लापरवाह कालेजों पर लटकी तलवार, निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में इन्‍हें किया नियुक्‍त   उत्तराखंड  समस्त राजकीय महाविद्यालयों में नियमित आनलाइन पढ़ाई को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में वरिष्ठ प्राचार्यों को आनलाइन पढ़ाई की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें हर सोमवार को आनलाइन पढ़ाई की रिपोर्ट देनी होगी।   उच्च शिक्षा निदेशक डा. पीके पाठक ने कहा कि जो कालेज आनलाइन पढ़ाई में लापरवाही बरतेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। सभी नोडल अधिकारियों को अपने जिले की आनलाइन पढ़ाई की रिपोर्ट रूसा के क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी डा. विनोद कुमार को भेज...