विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेशअस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेशअस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व तथा कैंसर जागरूकता और रोकथाम में नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला।...









