Friday, February 20News That Matters

Author: admin

मन की बात’ के 78वें एपिसोड में हुआ उत्तराखंड और फिर इनका जिक्र… बोले सांसद बलूनी- उत्तराखंड का विकास, पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिकी मोदी जी की प्राथमिकता में है

मन की बात’ के 78वें एपिसोड में हुआ उत्तराखंड और फिर इनका जिक्र… बोले सांसद बलूनी- उत्तराखंड का विकास, पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिकी मोदी जी की प्राथमिकता में है

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के संदर्भ में ‘मन की बात’ के 78वें एपिसोड में आज रविवार, 27 जून को की गई बात उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष अनुराग है। उत्तराखंड के चारों धामों को जोड़ने के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन और बाबा केदार की नगरी अपना पुनर्निर्माण बताता है कि उत्तराखंड का विकास, पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिकी उनकी प्राथमिकता में है। "हमारे देश में अब मानसून का सीजन भी आ गया है। बादल जब बरसते हैं तो केवल हमारे लिए ही नहीं बरसते, बल्कि बादल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बरसते हैं। बारिश का पानी जमीन में जाकर इकठ्ठा भी होता है, जमीन के जलस्तर को भी सुधारता है। और इसलिए मैं जल संरक्षण को देश सेवा का ही एक रूप मानता हूँ। आपने भी देखा होगा, हम ...
पहाड़ की बेटी रीना राठौर तीन अधिकारी पद की नौकरी ठुकरा कर बनी DSP, पेश कर रही मिसाल… पढ़े रीना के संघर्ष की कहानी…

पहाड़ की बेटी रीना राठौर तीन अधिकारी पद की नौकरी ठुकरा कर बनी DSP, पेश कर रही मिसाल… पढ़े रीना के संघर्ष की कहानी…

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो रास्ते खुद ब खुद बनते जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तराखंड की बेटी रीना राठौर ने। वह तीन अधिकारी पद की नौकरी को छोड़ अब पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि पहाड़ की बेटियों को प्रेरणा देने वाली है। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती में किसान परिवार में जन्मीं रीना राठौर की पढ़ाई पहाड़ के आम बच्चों की तरह सरकारी स्कूलों में हुई। पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल होने के चलते वह हर कक्षा में पहले स्थान पर आई। उच्च शिक्षा के लिए वह ऋषिकेश आईं, जहां उन्होंने पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर कालेज से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी होने के कारण रीना के कंधों पर सभी की जिम्मेदारी थी। कालेज में अच्छे अंक प्राप्त होने के बाद उन्हें उस समय के मुख्यमंत्री रहे भुवनचंद्र खंडूड़ी ने स्कालरशिप...
पौड़ीः सजना था सेहरा, तिरंगे में लिपटा आया शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, हर आंख हुई नम

पौड़ीः सजना था सेहरा, तिरंगे में लिपटा आया शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, हर आंख हुई नम

पहाड़ की बात
पौड़ी: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए पौड़ी के सतपुली के रहने वाले मनदीप सिंह नेगी का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया. इस दौरान शहीद मनदीप के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और शासकीय प्रवक्ता मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि दी. आपको बता दें कि प्रखंड पोखड़ा के अंतर्गत ग्राम सकनोली निवासी राइफलमैन मनदीप सिंह (23 वर्ष) पुत्र सतपाल सिंह नेगी गुरुवार शाम जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में सौंजियान पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।मनदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनकी जल्द ही शादी होनी थी। वह गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11-वीं बटालियन में तैनात थे। गुरुवार रात सेना की ओर से म...
उत्तराखंड में मिला ब्लैकबेलीड कोरल सांप, वैज्ञानिक रह गए हैरान, ये उस जमाने का सांप है…..

उत्तराखंड में मिला ब्लैकबेलीड कोरल सांप, वैज्ञानिक रह गए हैरान, ये उस जमाने का सांप है…..

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
भारतीय वन्यजीव संस्थान के सरीसृप विज्ञानियों ने उत्तराखंड में पहली बार दुर्लभ प्रजाति के सांपों में शुमार ब्लैकबेलीड कोरल स्नेक की खोज की है। वरिष्ठ सरीसृप विज्ञानी डॉ. अभिजीत दास की अगुवाई में वैज्ञानिकों की टीम ने मसूरी वन्यजीव अभ्यारण्य के पास भद्रराज मंदिर के पास 1900 मीटर की ऊंचाई पर सांप को खोजा है। सरीसृप विज्ञानी इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान के सरीसृप विज्ञानी डॉ. अभिजीत दास के मुताबिक ब्लैकबेलीड कोरल सांप पूर्व में हिमाचल प्रदेश के सोलन में 1100 मीटर की ऊंचाई पर खोजा गया था, लेकिन उत्तराखंड में यह पहली बार है जब ब्लैकबेलीड कोरल स्नेक की खोज की गई है। हालांकि, संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को साल 2019 में नैनीताल में भी एक ब्लैकबेलीड कोरल स्नेक मिला था, लेकिन वह मृत अवस्था में पाया गया था। मसूरी में पहली बार जिंदा ब्लैकबेलीड कोरल स्नेक पाया गया है। ...
उत्तराखंडः हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रह गई इंतजार, पर नहीं पहुंची बारात, रख दी ये मांग….

उत्तराखंडः हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रह गई इंतजार, पर नहीं पहुंची बारात, रख दी ये मांग….

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
 हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन बरात का इंतजार करती रह गई, लेकिन दहेज लोभियों ने मोटरसाइकिल नहीं मिलने से शादी से इंकार कर दिया। हालत यह रही कि सुबह से लेकर देर शाम तक दुल्हन व उसके स्वजन इंतजार में बरात घर में बैठे रह गए। बरातियों के स्वागत के लिए सारे इंतजाम धरे रह गए। परेशान होकर दुल्हन के पिता ने बनभूलपुरा थाने में दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 18 निवासी अरशद अली ने अपनी बेटी आशिया की शादी बिलासपुर, रामपुर निवासी आसिफ खान के साथ तय की थी। जिसमें 26 जून को दोपहर 12 बजे निकाह पढ़ा जाना था। जिसके लिए चोरगलिया रोड स्थित मैरिज हॉल में सारी तैयारियां की गई थी। जिसमें रस्म अदायगी के लिए बरात का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। देर शाम तक बरात नहीं पहुंचने पर घरातियों के सब्र का बांध टूटने लगा। फोन पर वार्ता करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल का इ...
उत्तराखंड में 6 जुलाई तक बढ़ेगा इन छूट के साथ कोविड कर्फ्यू! शनिवार ,रविवार के लिए प्रमुख पर्यटक स्थल होंगे ओपन ! पूरी ख़बर

उत्तराखंड में 6 जुलाई तक बढ़ेगा इन छूट के साथ कोविड कर्फ्यू! शनिवार ,रविवार के लिए प्रमुख पर्यटक स्थल होंगे ओपन ! पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में 6 जुलाई तक बढ़ेगा इन छूट के साथ कोविड कर्फ्यू! शनिवार ,रविवार के लिए प्रमुख पर्यटक स्थल होंगे ओपन ! पूरी ख़बर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 6 जुलाई तक कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा है लेकिन इस बार तीरथ सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ और छूट देने जा रही है। जिसमे बाजार शाम सात बजे तक खोलने की तैयारी है। शाम 7 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा तीरथ सरकार कोरोना के नए डेल्टा स्वरूप के खतरे को देखते हुए बाहरी राज्यों के लोगों के राज्य में प्रवेश को लेकर कोई ढील देने को तैयार नहीं है। इसलिए कर्फ्यू के दौरान जो बंदिशें बनी हुई हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा। सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुलेंगी और इनके समय को शाम पांच बजे से बढ़ाकर शाम सात बजे तक करने की तैयारी है। वही पर्यटन कारोबार को कोविड कर्फ्यू के प्रभाव से बचाने के लिए राज्य सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों को वीकेंड या...
उत्तराखंड में यहां बारिश का कहर, जमीदोंज हुए कई घर, टूटे पुल, एक की मौत,दहशत में ग्रामीण

उत्तराखंड में यहां बारिश का कहर, जमीदोंज हुए कई घर, टूटे पुल, एक की मौत,दहशत में ग्रामीण

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते जहां दर्जनों सड़कें बंद हैं. वहीं, कईयों के आशियाने जमींदोंज  हो गए हैं. यही नहीं पैदल रास्तों और पुलों के टूटने से कई गांव के लोग कैद हो गए हैं. ऐसे में लोगों को कहीं जाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालना पड़ता है. फिलहाल लिपुलेख बॉर्डर के 7 और दारमा घाटी के एक दर्जन गांवों से संपर्क पूरी तरह कट गया है. 2013 आपदा  के बाद ये पहला मौका है, जब पहली बरसात ने सीमांत जिले में जमकर कहर ढाया है. आसमानी आफत ने धारचूला, मुनस्यारी और बंगापानी तहसील के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. सड़कें, पैदल रास्ते, पुल और कई मकान बरसात की भेंट चढ़ गए हैं. जिला आपदा प्रबंधन  से मिली जानकारी अनुसार जिले की कुल 20 सड़कें भारी लैंडस्लाइड के कारण जगह-जगह बंद हैं. जबकि 18 मकान जमींदोज हो गए हैं. यही नहीं 6 पैदल पुलों के साथ 1 मोटर पुल भी जमींदोंज हुआ है....
हल्द्वानी में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों से की मारपीट, छह लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों से की मारपीट, छह लोग गिरफ्तार

नैनीताल, Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाने क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी से नशे की हालत में 6 युवकों ने जमकर गाली-गलौज और मारपीट की. इस दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से युवकों के चुंगल से पुलिसकर्मी को छुड़ाया. इस दौरान युवक अन्य पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए. जिसके बाद पुलिस ने सभी 6 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि देर रात गौला पुल बाईपास पर पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.इस दौरान ऑटो में सवार छह युवक सामने से आ रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मी पवन भट्ट ने पूछताछ के लिए रोका तो देखा उसमें सभी युवक नशे में धुत थे. जिन्होंने पुलिसकर्मी पवन भट्ट के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ...
पौड़ीः बेटी से मिलने जा रहा पिता रास्ते में हुआ हादसे का शिकार, बुरी हालात में मिला शव

पौड़ीः बेटी से मिलने जा रहा पिता रास्ते में हुआ हादसे का शिकार, बुरी हालात में मिला शव

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक में एक व्यक्ति की मौत बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से हो गई हैरानी की बात ये की बिजली की तार टूटने के बाद भी विधुत विभाग ने तारो में दौड़ रहे करंट को बंद करने की जहमत तक नही उठाई जिस पर इस भारी लापरवाही के चलते एक व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ी। उक्त घटना की सूचना मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रशासन को दी जिस पर प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम और पंचनामे की कार्यवाही नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है दरअसल आज सुबह उस वक्त ये हादसा हुवा जब ग्राम गौखण्ड निवासी हरीश कुमार रिखणीखाल विकासखंड में स्थित अपनी पुत्री के ससुराल कोटनाली को घर से निकले और घर से करीब 6-7 किलोमीटर दूर पहुंचने पर छौंकियाल तोक क्षेत्र में एक बिजली के खम्बे से टूटी हुई टूटी हुई तार की चपेट में आ गए जिस पर मौके पर ही हरीश ने दम तोड़ डाला मृतक के बाएं हाथ की चार उ...
उत्तराखंड के इस गांव में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड के इस गांव में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
कोटद्वार में बीरोंखाल के भैंस्वाड़ा गांव में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण की मौत के बाद से गांव में दहशत बरकरार है। गुलदार क्षेत्र में लगातार नजर आ रहा है, लेकिन वह पिंजरे के पास नहीं भटक रहा है। बृहस्पतिवार शाम से देर रात और तड़के वह क्षेत्र में देखा गया है, जिससे लोग अकेले आवाजाही करने से डर रहे हैं। रेंज अधिकारी अनिल रावत ने बताया कि गुलदार क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से गांव में पिंजरे के साथ ही ट्रैप कैमरे व पंजों के निशान लिए जाएंगे ताकि गुलदार की गतिविधियों का अध्ययन किया जा सके। वन विभाग के कर्मियों को बृहस्पतिवार रात से उसकी कोई गतिविधि नहीं नजर आई है।आसपास के गांवों के लोगों ने गुलदार के दिखने की बात कही है। वन अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में यदि गुलदार की कोई गतिविधि नहीं मिलती है तो पिंजरे की लोकेशन बद...