Friday, February 20News That Matters

Author: admin

पिथौरागढ़: छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान की मौत,  डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

पिथौरागढ़: छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान की मौत, डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के रामंदिर, झलतोला राजस्व क्षेत्र की कृत्रिम झील में डूबे एसएसबी का जवान का शव झील से बरामद हो गया है। देर रात तक उसे झील में उसकी तलाश के लिए गोताखोर अभियान चलाते रहे। मिली जानकारी के अनुसार गांव चाक राममंदिर निवासी 32 वर्षीय जवान दिनेश सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा कृत्रिम झील में नहाने गया था और वहीं गहरे पानी में समा गया। आसपास के लोगों ने दिनेश के डूबने की जानकारी प्रशासन और एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलने पर गंगोलीहाट के एसडीएम बीएस फोनिया, राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जवान की बहुत तलाश की मगर वह नहीं मिल सका। देर रात तक अभियान जारी रहा लेकिन दिनेश नहीं मिल सका। आज तड़के ही उसकी तलाशी के अभियान को फिर से शुरू किया गया तो उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने मृतक जवान का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया...
अपने माता पिता का इकलौता लड़का पौड़ी गढ़वाल का लाल मंदीप शहीद  हो गए ,  गांव  में  मातम  परिवार  मे कोहराम

अपने माता पिता का इकलौता लड़का पौड़ी गढ़वाल का लाल मंदीप शहीद हो गए , गांव में मातम परिवार मे कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
पोखड़ा विकासखण्ड के सकनोली गांव के 23 वर्षीय मंदीप शहीद । सतपुली । जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शरहद पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मंदीप सिंह शहीद हो गये । मंदीप सिंह पौडी जिले के पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम सकनोली का निवासी है । ग्राम प्रधान सकनोली मेहरबान सिंह ने बताया कि कल रात लगभग आठ बजे मुझे कॉल आया कि मंदीप गुलमर्ग में शहीद हो गया है ।जिसकी सूचना मेरे द्वारा उनके परिवार को दी गयी । शहीद की खबर सुनते ही मंदीप की माता हेमन्ती देवी और पिता सत्यपाल सिंह का रो रो कर बुरा हाल है । वही गांव में मातम पसर गया है । मंदीप 11 मार्च 2018 को लैंसडाउन में सेना में भर्ती हुआ था । वह अपने माता पिता का इकलौता लड़का है । मंदीप के पिता किसान व माता गृहणी है । मंदीप एक साल पहले घर आया था तब उसके माता पिता ने मंदीप की सगाई कर दी थी और अगले एक महीने बाद मंदीप छुट्टी लेकर...
उत्तराखंड में दहेज की बली चढ़ी रश्मि, सुसरालियों के दबाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

उत्तराखंड में दहेज की बली चढ़ी रश्मि, सुसरालियों के दबाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से
काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. विवाहिता बीते काफी समय से मायके में ही रह रही थी. आरोप है कि ससुराल वाले उस पर दहेज का मुकदमा वापस लेने के दबाव बना रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता जोगा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रश्मि (29) की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही गांव निवासी राजीव के हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ रिश्तेदारों ने बीच में आकर समझौता कर दिया था. लेकिन कुछ समय बाद फिर से ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. आखिर में रश्मि ने तंग आकर महिला हेल्पलाइन में शिकायत की. जोगा सिंह के मुताबिक पिछले करीब डेढ साल से दहेज उत्पीड़न का यह मामला फैमिली कोर्ट चला रहा है. जोगा सिंह का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए राजीव लगातार ...
झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी के बीच बदरीविशाल से मिलने चले भगवान घंटाकर्ण, नंगे पैर दुश्वार रास्तों में चल रहे भक्त

झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी के बीच बदरीविशाल से मिलने चले भगवान घंटाकर्ण, नंगे पैर दुश्वार रास्तों में चल रहे भक्त

Featured, उत्तराखंड, चमोली, पहाड़ की बात
चमोली: भगवान घंटाकर्ण की देवरा यात्रा शुरू हो गई है. झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी के बीच पांडुकेश्वर गांव के श्रद्धालु पैरों में बिना जूते-चप्पल पहने मुश्किल भरे रास्तों से देवरा यात्रा में शामिल होकर वसुधारा जा रहे हैं. भारी बर्फबारी भी भगवान के भक्तों का रास्ता नहीं रोक पा रही है. भगवान की भक्ति में लीन भक्त ठंड की परवाह किए बिना चले जा रहे हैं. ये भगवान की आस्था का ही चमत्कार है कि भारी दिक्कतों के बाद भी इन भक्तों के चेहरे पर शिकन तक नहीं है. दरअसल, घंटाकर्ण भगवान की इस यात्रा में 50 से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं, जो भगवान बदरी विशाल और घंटाकर्ण के जयकारे के साथ पांडुकेश्वर से आगे बढ़ते जा रहे हैं. सभी दुश्वारियों को पार करते हुए सभी भक्त भगवान घंटाकर्ण की भक्ति में लीन हैं बता दें कि भगवान घंटाकर्ण की देवरा यात्रा कुंभ की तरह 12 साल में एक बार आयोजित होती है. इस यात्रा में भगवान घंटा...
उत्तराखंडः ऊर्जा निगम की लापरवाही से किसान की मौत, बेटी से जा रहा था मिलने,ग्रामीणों में आक्रोश

उत्तराखंडः ऊर्जा निगम की लापरवाही से किसान की मौत, बेटी से जा रहा था मिलने,ग्रामीणों में आक्रोश

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार
उत्तराखंड में कोटद्वार के पोखड़ा ब्लाक में बिजली के झूलते तार से करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा और एक व्यक्ति को ऊर्जा निगम में नौकरी देने की मांग की। ग्राम प्रधान गडरी (कोलागाड) बीना देवी और उप प्रधान संगीता लखेड़ा ने बताया कि ग्राम सभा के ग्राम गौखंड निवासी हरीश कुमार (55) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर से दो बैलों को लेकर रिखणीखाल ब्लाक स्थित अपनी पुत्री के ससुराल कोटनाली जा रहे थे। घर से 6-7 किलोमीटर दूर कोलाखाल-बडोलगांव मोटर मार्ग पर जजेड़ी गांव के छौंकियाल तोक में झूलते बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि मृतक के बाएं हाथ की चार उंगलियां जल गईं। इसी दौरान घास काटने गई महिलाओं ने हरीश कुमार के शव को देखकर ग्रामी...
जानिए तीरथ कैबिनट के आज के महत्वपूर्ण ये फैसले

जानिए तीरथ कैबिनट के आज के महत्वपूर्ण ये फैसले

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर, तीरथ कैबिनेट में हुए बड़े फैसले कैबिनेट ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा। 1 जुलाई से 3 जिलों के लिए चमोली उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग चार धाम की यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।सीमित संख्या में स्थानीय जिलों के तीर्थयात्री यात्रा कर सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त होंगे। चार धाम यात्रा को लेकर क्या है तैयारी इसकी निगरानी करेंगे तीर्थ पुरोहितों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा सभी उद्योगों में उत्पादन के लिए ओवरटाइम की उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने दी स्वीकृति। कोविड-19 के दौरान हुए नुकसान को देखते हुए कारखानों को ओवरटाइम करने की छूट दी गई। आदेश जारी होने के 60 दिन बाद तक यह लागू रहेगा। सेलाकुई में ऑक्सीजन निर्माण वाली लेन्डे कंपनी के लिए अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया ताकि बार-बार विद्युत में आ रही दिक्कत न...
उत्तराखंड के इस शहर में 400 परिवारों के पैरो तले खिसकी जमीन, अचानक मिला ये आदेश, मच गया हड़ंकप

उत्तराखंड के इस शहर में 400 परिवारों के पैरो तले खिसकी जमीन, अचानक मिला ये आदेश, मच गया हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण में आड़े आ रहे नगीना कॉलोनी के 400 परिवारों को एक सप्ताह का नोटिस जारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी को बचाने की मांग की. बता दें कि रेलवे प्रशासन द्वारा नगीना कॉलोनी के करीब 400 घरों को चिह्नित कर एक सप्ताह के अंदर भूमि खाली करने का नोटिस दिया था. जिसके बाद नगीना कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया है. लोगों ने महापंचायत कर सड़कों पर उतरकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है. स्थानीय लोगों ने तहसील के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे पिछले कई दशकों से उस भूमि पर रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, पानी, सड़क चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां तक कि उन को मतदान का भी अधिकार है. अब रेलवे प्रशासन उक्त भूमि को अपनी ब...
उत्तराखंड में यहां ग्रामिणों ने आखिर क्यों दी ढोल बाजे के साथ खेतों को विदाई, महिलाओं की छलके आंखे

उत्तराखंड में यहां ग्रामिणों ने आखिर क्यों दी ढोल बाजे के साथ खेतों को विदाई, महिलाओं की छलके आंखे

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के गोपेश्वर में सौकोट गांव के ये खेत इनसे पीढ़ियों से जुड़े हुए थे। इन खेतों का अन्न खाकर वे पले-बढ़े थे। इनकी माटी की खुशबू उनकी रग-रग में बसी थी। इनसे जुदाई की कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन उनके गांव से रेल गुजरेगी। विकास की पटरी पर उनका गांव भी दौड़ेगा। यही सोचकर किसानों ने अपने खेत सरकार को सौंप दिए। ढोल-दमाऊं बज रहे थे। जागर गाती महिलाएं पानी से भरे खेतों में धान रोप रही थीं। आंखें पनीली थीं। इन खेतों में आखिरी बार की रोपाई को उन्होंने गम और खुशी का अनूठा उत्सव बना दिया। गोपेश्वर से सैकोट गांव करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। रेलवे स्टेशन के लिए गांव की करीब 200 नाली भूमि अधिग्रहीत की गई है। गांव में करीब 150 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय कृषि व पशुपालन है। यही कारण है कि इस गांव पर आज तक पलायन की छाया नहीं पड़ी। गांव में मकानों के आसपास ही दूर-दूर तक बड...
चमोली के युवक की हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत

चमोली के युवक की हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत

Featured, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
हरिद्वार रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. स्कूटी सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. ऋषिकेश में सुबह नगर निगम गेट के बाहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान चंदन आर्य पुत्र मोहन राम निवासी चमोली के रूप में हुई है. घटना से लोगों में दहशत है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है. चंदन के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने पर युवक का शव उनको सौंप दिया जाएगा....
कोरोना से जंगः सीएम तीरथ ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश, कहा- तीसरी लहर से पहले करे इन्हे पूरा

कोरोना से जंगः सीएम तीरथ ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश, कहा- तीसरी लहर से पहले करे इन्हे पूरा

Featured, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों से कोविड महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हों। उन्होंने समस्त जनपदों की चिकित्सा ईकाइयों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड, आई.सी.यू बैड्स की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड की थर्ड वेब से पहले तैयारी का जो समय मिला है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मजबूत की जाय। वर्षाकाल के दृष्टिगत आपदा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील स्थानों के बीच भी एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाय। सीएचसी स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाय। देहरादून एवं हल्द्वानी...