Friday, February 20News That Matters

Author: admin

उत्तराखंडः गैराज में मिला खून से लथपथ शव, गेट पर था ताला, अंदर से आ रही थी बदबू,पहाड़ में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंडः गैराज में मिला खून से लथपथ शव, गेट पर था ताला, अंदर से आ रही थी बदबू,पहाड़ में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड, Featured, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड में खौफनाक मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर के काशीपुर में फुटवियर कारोबारी के गैराज में एक शव बरामद हुआ है. गैराज स्वामी के चालक द्वारा गैराज से कार निकालने पर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतक की पहचान जाकिर हुसैन राजमिस्त्री के रूप में की है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कोतवाली पुलिस के मुताबिक पुष्पक विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जाकिर हुसैन राजमिस्त्री का काम करता था. 18 जून की शाम वह घर से अपने साढू काजीबाग निवासी रईस के घर दावत खाने के लिए निकला था. दावत खाने बाद वापस घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिवार वालों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी. सड़ा-गला अवस्था में मिला शव इस दौरान सोमवार को काजीबाग स्थित फुटवियर कारोबारी के गैराज में रईस का सड़ा-गला शव मिला. घटना का पता तब चला जब गैराज स्वामी का चालक कार निकालने पहुंचा. बरामदे में कुर्सी स...
पौड़ी में हादसाः अचानक नदी में गिरा रोड रोलर,दो लोग गंभीर घायल, नहीं मिल पा रहा इलाज

पौड़ी में हादसाः अचानक नदी में गिरा रोड रोलर,दो लोग गंभीर घायल, नहीं मिल पा रहा इलाज

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
पौड़ी जनपद के बीरोंखाल क्षेत्र में बैजरो के समीप एक रोड रोलर अचानक से अनियंत्रित होकर पास की न्यार नदी में गिर गया इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार ज्ञात हुवा है कि रोड रोलर चालक जिसकी उम्र 40 वर्ष है सड़क डामरीकरण के कार्य से आज शाम लौट रहा था तभी एक व्यक्ति ने रोड रोलर चालक से पास के गांव उसे छोड़ने के लिये लिफ्ट मांगी लेकिन कुछ ही दूरी पर ये हादसा हो गया और रोड रोलर गहरी खाई में न्यार नदी के समीप जा गिरा जिसमे दोनो व्यक्ति घायल हो गए । वही दोनों व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्रशासन की मदद से भर्ती कराया गया हालांकि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होने के कारण यहां घायलो को जिन्हें हादसे में चोट आई है इन्हें एक्स-रे की सुविधा स्वास्थ केंद्र में नही मिल पाई इस कारण अब घाय...
उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल का बड़ा बयान, हरक सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत के लिए कहीं ये बड़ी बात

उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल का बड़ा बयान, हरक सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत के लिए कहीं ये बड़ी बात

सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
उत्तराखंड राज्य में कर्मकार कल्याण बोर्ड लंबे समय से चर्चाओं में है जिसकी मुख्य वजह है कि बोर्ड के अध्यक्ष और कर्मकार कल्याण के मंत्री हरक सिंह रावत के बीच तनातनी लंबे समय से देखी जा रही है। हालांकि इस तनातनी के बीच मामला यहां तक पहुंच गया है कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बोर्ड के अध्यक्ष को हटाने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तक से पैरवी कर दी है। यही वजह है कि अध्यक्ष को हटाए ना जाने से कैबिनेट मंत्री इन दिनों सरकार से काफी खफा नजर आ रहे है।  बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, लगातार झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। यही नहीं शमशेर ने कहा कि वह पिछले 40 सालों से भाजपा के कार्यकर्ता हैं और प्रदेश भाजपा के भीतर कई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुके हैं लेकिन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा जिस तरह से अनर्गल बयानबाजी ...
पहाडों की रानी मसूरी में बूंदबूूंद पेयजल को लेकर तरस रहे लोग,  गढ़वाल जल संस्थान पर लगे गम्भीर आरोप

पहाडों की रानी मसूरी में बूंदबूूंद पेयजल को लेकर तरस रहे लोग, गढ़वाल जल संस्थान पर लगे गम्भीर आरोप

Featured, देहरादून, पहाड़ की बात
मसूरी/सुनील सोनकर:  मसूरी में पेयजल की भारी समस्या देखने को मिल रही है जिसको लेकर मसूरी झड़ीपानी और बार्लोगंज क्षेत्र के लोगों क्षेत्रीय सभासद सरिता कोहली और सुरेश थपलियाल के नेतृत्व में गढ़वाल जल संस्थान का घेराव कर जमकर नारेबाजी की वहीं पानी देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से वह बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं । जबकि उनके आसपास के बड़े होटल में भरपूर पानी दिया जा रहा है उन्होंने गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा बड़े होटलों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार को अंजाम देकर भरपूर पानी दिया जा रहा है जबकि आमजन बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं । इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी पानी की समस्या दूर नहीं होती तो वह मुख्यमंत्री के दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नही...
योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदानः सीएम तीरथ

योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदानः सीएम तीरथ

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योग की वजह से उत्तराखण्ड की विश्व में अलग पहचान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल का परिणाम था। योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। योग शरीर मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है। योग की वजह से भारत की विश्व में विशिष्ट पहचान है। योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वस्थ जीवन के लिए सभी को नियमित योग करना होगा। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का योग से काफी पुराना सं...
पौड़ी गढ़वाल: नदी की धार Vs सांड की ताकत, उफनाती नदी में जब बहने लगी सांड, फिर…

पौड़ी गढ़वाल: नदी की धार Vs सांड की ताकत, उफनाती नदी में जब बहने लगी सांड, फिर…

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
हिम्मत हो और किस्मत साथ दे तो आप किसी भी संकट से बच निकलते हैं. कहते हैं कि ऐसी स्थिति में मौत भी छू कर निकल जाती है, आपको ले नहीं जा सकती. ऐसा ही नजारा आज देखने को मिला पौड़ी गढ़वाल में. पौड़ी जनपद के धुमाकोट थाना के सिमड़ी से आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड तेज बहाव वाली बरसाती नदी पार कर रहा है. नदी के तेज बहाव में उसके पांव बार-बार डगमगा रहे हैं. उत्तेजना में उसकी पूंछ बिल्कुल उठी हुई है, लेकिन वह अपनी धुन में नदी पार करने की कोशिश करता है. तभी नदी के तेज बहाव ने उसके पांव उखाड़ दिए और वह नदी में बहने लगा. पानी की ताकत के सामने बिखर गई सांड की ताकत इस बेहद खौफनाक दृश्य से पहले पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन इससे पहले ही सांड के पांव पानी के तेज बहाव में एक बार जब उखड़े, तो फिर वो बहता चला गया. पहले उसने खुद को बचाने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन पानी ...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कोरोना की वैक्सीन को पेटेंट मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को दिया समर्थन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कोरोना की वैक्सीन को पेटेंट मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को दिया समर्थन

Uncategorized
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कोरोना की वैक्सीन को पेटेंट मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे वैश्विक सर्व सुलभ टीकाकरण एवं चिकित्सा अभियान के अंतर्गत 20 जून को विश्व जागृति दिवस के दिन पेटेन्ट फ्री करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। आज स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांत के संयोजक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की तथा अभियान की जानकारी उन्हें दी जिसका समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारा देश वसुदेव कुटुंबकम की बात को लेकर चलने वाला देश है, स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से कोरोना वैक्सीन पेटेंट मुक्त हो जाएगी तो वैक्सीन के उत्पादन में कोई कमी नहीं आएगी और जल्द से जल्द यह जनसामान्य तक पहुंच सकेगी। उन्होंने स्वयं इस अभियान में डिजिटल हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिय...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की गई। आज पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढी है। कोविड के दौरान भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इम्यूनिटी बढाने पर बल दिया। योगाभ्यास से हम इम्यूनिटी को बढा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना काल में योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।...
‘‘सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन’’ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

‘‘सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन’’ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Uncategorized
देहरादून : आज सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में केंट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स की लंबित समस्याओं से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं को उनके द्वारा पूर्व में भी उठाया गया था। इनके द्वारा - अंशदान कटौती को कम करने, सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों के भुगतान तथा जीवित प्रमाण - पत्र उसी बैंक में जमा किए जाने की सुविधा जहां से पेंशन ली जा रही है, - संबंधि मुख्यतः तीन मांग रखी गई थीं। जिन्हें आज मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मु ख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा आश्वस्त किया गया है कि पेंशनर्स ...
उत्तराखंड: जानिए पहाड़ में कहां- कहां बन्द है सडकें और कहां फंसे है लोग, रिपोर्ट 13 जिलो की..

उत्तराखंड: जानिए पहाड़ में कहां- कहां बन्द है सडकें और कहां फंसे है लोग, रिपोर्ट 13 जिलो की..

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उततराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रविवार को नेशनल हाईवे, राज्य मार्ग, जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों को मिलाकर कुल 437 सड़कें बंद चल रही थी। इस वजह से राज्य भर में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा।जगह -जगह लोग फंसे हुए है। देखें रिपोर्ट... चमोली जिले में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जिले में बदरीनाथ हाईवे समेत 87 सड़कें बंद हो गई है। कई इलाकों का जिला मुख्यालय समेत बाकी इलाकों से संपर्क कट गया है। बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल, कर्णप्रयाग बाबा आश्रम, क्षेत्रपाल, टंगणी, काली मंदिर जोशीमठ, गोविंदघाट में अवरुद्ध हुआ था, जिसे खोल दिया गया है। पर हाईवे अभी भी रंड़ाग ग्लेशियर प्वाइंट, कंचनजंगा और लामबगड़ में बंद है। पौड़ी में 94 मोटरमार्गों पर यातायात ठप रविवार को भी सुबह से बारिश होती रही। लगातार ...