Wednesday, February 25News That Matters

ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के इस अध्यक्ष की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजन करते रह गए बेटे का इंतजार

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के इस अध्यक्ष की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजन करते रह गए बेटे का इंतजार

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, पहाड़ की बात
दोस्त के साथ लौट रहे थे घर, जवान बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम, प्रशंसकों में शोक की लहर रुद्रपुरः उत्तराखंड यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल की लालपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वि‍जय अपने दोस्‍त के साथ कार से देर रात सितारगंज से लौट रहा था। इसी दौरान रास्‍ते में झपकी आने के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्‍पताल ले जाने पर विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्‍त का इलाज चल रहा है। यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल आयु 35 वर्ष पुत्र विष्णु मंडल निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने दोस्‍त अंकुर के साथ सितारगंज से मंगलवार देर रात वापस लौट रहा था। लालपुर के पास अचानक नींद की झपकी आ जाने क...
बड़ी खबर: उत्तराखंड में रोडवेज के पास मिली युवक की लाश, नहीं हो पा रही शिनाख्त, क्षेत्र में मचा हड़ंकप

बड़ी खबर: उत्तराखंड में रोडवेज के पास मिली युवक की लाश, नहीं हो पा रही शिनाख्त, क्षेत्र में मचा हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, पहाड़ की बात
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन के पास एक दुकान के आगे युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास रोडवेज स्टेशन के पास एक दुकान के आगे 35 साल के युवक की लाश पड़ी हुई थी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल बिजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मौजूद लोगों से मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
उत्तराखंड में दहेज की बली चढ़ी रश्मि, सुसरालियों के दबाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

उत्तराखंड में दहेज की बली चढ़ी रश्मि, सुसरालियों के दबाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से
काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. विवाहिता बीते काफी समय से मायके में ही रह रही थी. आरोप है कि ससुराल वाले उस पर दहेज का मुकदमा वापस लेने के दबाव बना रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता जोगा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रश्मि (29) की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही गांव निवासी राजीव के हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ रिश्तेदारों ने बीच में आकर समझौता कर दिया था. लेकिन कुछ समय बाद फिर से ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. आखिर में रश्मि ने तंग आकर महिला हेल्पलाइन में शिकायत की. जोगा सिंह के मुताबिक पिछले करीब डेढ साल से दहेज उत्पीड़न का यह मामला फैमिली कोर्ट चला रहा है. जोगा सिंह का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए राजीव लगातार ...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से बड़ी खबर, यहां एक घर में गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत, मचा कोहराम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से बड़ी खबर, यहां एक घर में गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत, मचा कोहराम

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के जसपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लापरवाही इंसान की जान लेने तक का माद्दा रखती हैं। जिले के गांव राजपुर केसरिया के एक निर्माणाधीन मकान में पिता, दो जवान बेटों के साथ एक मेहमान की मौत तब हो गई जब केमिकल से शराब बनाने के दौरान गैस लीक हो गई। चार मौतों से गांव में हड़कंप मच गया है। दरअसल डिलारी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में राजेंद्र सिंह अपने निर्माणाधीन मकान में काफी समय से कच्ची शराब बनाने का धंधा करता था। जहां पर बकायदा एक तहखाना और सुरंग का निर्माण भी उसने करा रखा था। यहीं पर कच्ची शराब बनाने का काम होता था। जब एक ग्राहक के पहुंचने राजेंद्र का बेटा हरकेश तहखाने से शराब लेने गया। लेकिन वह लौटा ही नहीं। इसके बाद दूसरा दूसरा बेटा प्रीतम गया और वह भी नहीं लौटा। बाद में राजेंद्र खुद तहखाने में चला गया। जब वह भी नहीं लौटा तो उसका मौसेरा भाई ऊधमसिंह नगर का म...
उत्तराखंडः गैराज में मिला खून से लथपथ शव, गेट पर था ताला, अंदर से आ रही थी बदबू,पहाड़ में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंडः गैराज में मिला खून से लथपथ शव, गेट पर था ताला, अंदर से आ रही थी बदबू,पहाड़ में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड, Featured, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड में खौफनाक मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर के काशीपुर में फुटवियर कारोबारी के गैराज में एक शव बरामद हुआ है. गैराज स्वामी के चालक द्वारा गैराज से कार निकालने पर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतक की पहचान जाकिर हुसैन राजमिस्त्री के रूप में की है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कोतवाली पुलिस के मुताबिक पुष्पक विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जाकिर हुसैन राजमिस्त्री का काम करता था. 18 जून की शाम वह घर से अपने साढू काजीबाग निवासी रईस के घर दावत खाने के लिए निकला था. दावत खाने बाद वापस घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिवार वालों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी. सड़ा-गला अवस्था में मिला शव इस दौरान सोमवार को काजीबाग स्थित फुटवियर कारोबारी के गैराज में रईस का सड़ा-गला शव मिला. घटना का पता तब चला जब गैराज स्वामी का चालक कार निकालने पहुंचा. बरामदे में कुर्सी स...
खबर उत्तराखंड से :  जीजा ने साली का किया दुष्कर्म   ,बनाया वीडियो ,  फिर उसने खा लिया ज़हर, मिलती थी धमकियां

खबर उत्तराखंड से : जीजा ने साली का किया दुष्कर्म ,बनाया वीडियो , फिर उसने खा लिया ज़हर, मिलती थी धमकियां

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, पहाड़ की बात
उत्तराखंड :  जीजा करता था दुष्कर्म, साली ने जहर खाकर जान दे दी  आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता था। बहराल मृतका की मां की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का विवाह नौ साल पहले प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ीगंज निवासी युवक के साथ हुआ था। कुछ माह पहले उसकी छोटी बहन उससे मिलने उसकी ससुराल गई थी। आरोप है कि जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका मुंह बंद करा दिया। तब से युवती काफी तनाव में थी। इस दौरान कई जगहों से उसके रिश्ते भी आए लेकिन जीजा ने दबाव डालकर हर बार उसका रिश्ता तुड़वा दिया। गुरुवार देर शाम युवती ने अपने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उ...
पहाड़ शर्मसारः दुकान से सामान लेने गई थी मासूम, बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार,बच्ची की हालत बिगड़ी

पहाड़ शर्मसारः दुकान से सामान लेने गई थी मासूम, बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार,बच्ची की हालत बिगड़ी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, पहाड़ की बात
उधमसिंह नगर में अपराध हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रहे। सितारगंज में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है।किराने की दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय किशोरी के साथ 60 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका की ओर से पड़ोसी महिला को घटित घटना के बारे में बताए जाने के बाद मामला का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका की मां का पूर्व में देहांत हो चुका है। चार दिन पूर्व बालिका किराने की दुकान में सामान लेने गई थी। उसी समय दुकानदार मनमथन मंडल 60 ने बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बालिका को तेज दर्द की तडपने लगी। मासूम की मां के नही होने के कारण उसने दर्द की शिकायत गांव की महिला से की। इसके बाद बालिका के साथ हुये दुष्कर्म की बात खुल गई। बालिका ...
ब्रेकिंगः पहाड़ में दिनदहाड़े दो लोगों की निर्मम हत्या, मौके पर भारी फोर्स तैनात, गांव में मची सनसनी

ब्रेकिंगः पहाड़ में दिनदहाड़े दो लोगों की निर्मम हत्या, मौके पर भारी फोर्स तैनात, गांव में मची सनसनी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, पहाड़ की बात
रुद्रपुर के ग्राम मलसी में दिनदहाड़े हुई 2 लोगों की हत्या जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों की निर्मम हत्या लाइसेंसी हथियारों से वारदात को दिया गया अंजाम मौके पर भारी फोर्स के साथ सीओ रुद्रपुर और SP सिटी ममता वोहरा मौजूद मौके पर तनाव की स्थिति के मद्देनजर आसपास के थानों से बुलाई गई फोर्स वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी मौके से हुए फरार...
सीएम तीरथ ने दी रूद्रपुर को सौगात, 31 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

सीएम तीरथ ने दी रूद्रपुर को सौगात, 31 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पहाड़ की बात
रूद्रपुर:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डाॅक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ला मेडिकल काॅलेज  पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ लगभग 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में स्थापित क्रायोजेनिक टैंक ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का फीता काटकर लोकार्पण किया। निर...
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया, कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था,   125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया, कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था, 125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर दिल्ली से, गौ गुठियार, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
*मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।* *कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था।* *125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था।* *बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी की गई है व्यवस्था।* *ब्लैक फंगस (म्यूकरमायोसिस) के मरीजो के लिए बनाया गया है अलग से वार्ड।* *कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जायेगा।* *मात्र तीन सप्ताह में बनकर तैयार हुआ कोविड केयर सेंटर।* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डी.आर.डी.ओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्स्थाई कोविड केयर सेंटर (जनरल विपिन चन्द्र जोशी) का वर्चुअल उद्घाटन किया। 10 हजार वर्गफीट में बनाये गये इस आधुनिक सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर में *375* ऑक्सीजन बेड, 125 आईसीयू एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। बच्चों...