Thursday, February 26News That Matters

खबर

उत्तराखंड में फूलों की घाटी में हुई पत्थरों की बारिश, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो…

उत्तराखंड में फूलों की घाटी में हुई पत्थरों की बारिश, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो…

Featured, उत्तराखंड, खबर, चमोली, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
चमोली: फूलों की घाटी में पहाड़ टूटने का वीडियो सामने आया है. इसकी तस्वीर हालांकि दूर से ही कैमरे में कैद हुई है. लेकिन तस्वीर इतनी खतरनाक है कि आप देखेंगे तो डर जाएंगे. पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर जंगल की तरफ आ रहा है. पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिर कर हरे-भरे जंगलों को रौंदते हुए लुढ़क रहे हैं. हालांकि पहाड़ों पर बारिश नहीं है. इसके बावजूद भी भारी भूस्खलन लगातार हो रहा है. अलग-अलग जगहों पर पहाड़ टूटने की खौफनाक तस्वीरें आ रही हैं.फूलों की घाटी के घांघरिया क्षेत्र में पहाड़ टूटने की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. ये तस्वीर 2 दिन पहले की बताई जा रही है. बता दें कि इन दिनों फूलों की घाटी भी कोरोना संक्रमण के बीच पर्यटकों के लिए खोली गई है. लेकिन घाटी का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम है. जहां यह पहाड़ी टूटी है, ठीक उसी के नीचे से गुजर कर फूलों की घाटी पहुंचा जाता है....
फुल एक्शन में सीएम धामी ,पोर्टफोलियो से पहले कैबिनेट मंत्रियों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी… जानिए किसे मिला कौन सा प्रभार..

फुल एक्शन में सीएम धामी ,पोर्टफोलियो से पहले कैबिनेट मंत्रियों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी… जानिए किसे मिला कौन सा प्रभार..

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में नए नवेले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी कल ही यह बात कह चुके हैं कि वह बातें कम और काम ज्यादा करेंगे. लिहाजा, पहले दिन ही उत्तराखंड के सबसे बड़े अधिकारी को उन्होंने हटाकर यह बता दिया कि काम में किसी तरह की हीला हवाली नहीं बरती जाएगी. इतना ही नहीं नाराज हुए मंत्रियों को भी कुछ खुद तो कुछ आलाकमान से बात करवा कर मनवा ही लिया. आज विभाग बांटने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों में तैनात कर दिया है. यानी आज पुष्कर सिंह धामी ने तमाम मंत्रियों को जनपदों का प्रभारी नियुक्त कर दिया है. मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिन मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों का प्रभार सौंपा था. अब उन मंत्रियों को पुष्कर सिंह धामी ने अपने हिसाब से जिले बांटने शुरू कर दिये हैं. आज तमाम मंत्रियों को यह बता दिया गया कि आज से ही उन्हें उनके प्रभारी जनपदों में नजर रखनी ह...
बड़ी खबरः नैनीताल में बाइक और स्कूटी की एंट्री बंद, 10 किलोमीटर पहले रोका जाएगा… बनाई गई ये व्यवस्था

बड़ी खबरः नैनीताल में बाइक और स्कूटी की एंट्री बंद, 10 किलोमीटर पहले रोका जाएगा… बनाई गई ये व्यवस्था

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के बाद सैलानी नैनीताल जिले में पहुंचने लगे हैं। वहीं सरोवर नगरी वीकेंड पर पूरी तरह से पैक रही। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन प्लान बना रहा है। भीड़ के चलते शहर में की स्थिति पैदा हो रही है। इससे दूर करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। इसीलिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। वीकेंड और अवकाश के मौकों पर नैनीताल में सैलानियों को स्कूटी और बाइक को प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके वाहन 10 किलोमीटर पहले ही अस्थायी पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। इसके लिए रूसी बाईपास व नारायण नगर में व्यवस्था बनाई गई है। इसके बाद सैलानियों के लिए शटल सेवा के जरिए नैनीताल पहुंचाया जाएगा। भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया पर्यटक वाहनों को कैंटोनमेंट क्षेत्र से पहले रोका जाएगा। हालांकि नैनीतालवासियों और नौकरी पेशा व्यक्तियों को व...
शपथ लेते ही एक्शन में सीएम पुष्कर धामी, पहाड़ की जनता के लिए किया ये बड़ा ऐलान…मिलेगी राहत…

शपथ लेते ही एक्शन में सीएम पुष्कर धामी, पहाड़ की जनता के लिए किया ये बड़ा ऐलान…मिलेगी राहत…

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के 11वें सीएम के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज पद और गोपनियता की शपथ ली. धामी के साथ 11 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी और उत्तराखंड की जनता का सबसे पहले धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं. मेरी पार्टी ने एक ऐसे नौजवान को मौका दिया, जो एक सामान्य और सैनिक के परिवार में पैदा हुआ. मेरी कोई राजनीतिक पृष्टिभूमि नहीं थी. उसके बावजूद भी पार्टी ने मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर दिया. मैं लंबे समय से छात्र राजनीति में रहा हूं. अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का कार्यकर्ता और युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं, मैंने लगातार नौजवानों के बीच काम किया है. कोरोना संकट की वजह से जो प्रदेश के नौजवानों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हुआ है. राज्य के अंदर कोरोना संक्रमण के कारण हर क्षेत्र प...
उफनाई नदियों का रौंद्र रूप, यहां देखते ही देखते कुछ सेकेंड में नदी में समा गई मस्जिद..

उफनाई नदियों का रौंद्र रूप, यहां देखते ही देखते कुछ सेकेंड में नदी में समा गई मस्जिद..

Featured, खबर, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
ग्रामीणों में दहशत.. घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल बिहार के पूर्णिया जिले के तटीय इलाकों में नदियों का उफान तबाही मचा रहा है. यहां के बायसी प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी गांव में कनकई नदी में उठी तेज पानी की लहरों ने जमीन को इस कदर काटा, कि एक अर्धनिर्मित मस्जिद पानी की तेज धारा में समा गई. महज 36 सेकंड मेंं हुए इस घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चनकी ताराबाड़ी गांव में कनकई नदी का रौद्र रूप देखने को मिला. पानी की तेज गति के कारण कटाव का सिलसिला जारी है. यह देखकर ग्रामीणों में दहशत है. हालांकि ग्रामीणों में अफरा तफरी उस समय मच गई, जब यहां अर्धनिर्मित मस्जिद कटकर कनकई नदी में समा गई. इस पूरे घटना का 36 सेकंड का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह नदी ने दो मंजिला मस्जिद की इमारत को अपने आगोश में ले लिया. हालांकि ग्रामीणों का संकट यहां पर खत्म नह...
उत्तराखंड में आज (रविवार) मिले इतने कोरोना संक्रमित मरीज, जानिए राज्य में अब कितने है पॉजिटिव केस

उत्तराखंड में आज (रविवार) मिले इतने कोरोना संक्रमित मरीज, जानिए राज्य में अब कितने है पॉजिटिव केस

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून: उत्तराखंड में रविवार (4 जुलाई) को कोरोना के 78 नए मामले सामने आए हैं जबकि, 144 मरीज स्वस्थ हुए हैं. वहीं, 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई. प्रदेश में कोरोना के 1749 एक्टिव केस रह गए हैं. उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है. प्रदेश में अभीतक कोरोना के कुल 3,40,724 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 3,25,692 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, संक्रमण से मरने वालों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना से अभीतक कुल 7,333* लोगों की जान गई है. प्रदेश में कोरोना रिवकरी रेट 95.59% है. डेथ रेट की बात करें तो 2.15% है. वहीं, वैक्सीनेशन की बात करें तो प्रदेश में रविवार को कुल 57,897 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. इसके अलावा कुल 8,75,899 लोगों को अभी तक वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. जबकि, 18+ के 14,51,067 लोगों को अभीतक कोरोना की पहली वैक्सीन लगी है....
ऋषिकेश में अचानक बड़ा गंगा का जलस्तर, डूबे तीन दोस्त, दो की हालात नाजुक, एक लापता…

ऋषिकेश में अचानक बड़ा गंगा का जलस्तर, डूबे तीन दोस्त, दो की हालात नाजुक, एक लापता…

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत किरमोला घाट पर नहा रहे हरियाणा के तीन युवकों में से एक गंगा की तेज धारा में डूब गया। उसके दो साथियों को वहां बोट संचालकों ने बचा लिया। इनमें एक युवक को एम्स में भेजा गया है, जबकि दूसरा युवक ठीक है। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि बिलासपुर गुड़गांव हरियाणा से तीन दोस्त यहां घूमने के लिए आए थे। रविवार की शाम यह सभी लक्ष्मण झूला के किरमोला घाट पर नहा रहे थे। गंगा में पानी काफी बढ़ा हुआ है। इस बीच तीनों गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। समीप ही बोट संचालक मौजूद थे। एसडीआरएफ की टीम भी आसपास ही मौजूद थी। बोट संचालक और सहयोगियों ने गंगा में बह रहे दो युवकों को बचा लिया, जबकि एक युवक तेज बहाव में बह गया। गंगा में डूबे युवक की पहचान पारस (20 वर्ष) पुत्र भरत सिंह निवासी कुम्मावास बिलासपुर गुड़गांव हरियाणा के रूप में हुई है। उसका...
राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने दिलाई पुष्कर धामी को सीएम की शपथ,इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने दिलाई पुष्कर धामी को सीएम की शपथ,इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद समेत अन्य ने शपथ ग्रहण की। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के सीएम बन गए हैं। बता दें, इससे पहले शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि शाम 5 बजे नवनियुक्त मुख्...
अभी-अभीः उत्तराखंड में यहां हुई तीन कारों की भीषण टक्कर, गाडियों के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार 6 लोग जख्मी

अभी-अभीः उत्तराखंड में यहां हुई तीन कारों की भीषण टक्कर, गाडियों के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार 6 लोग जख्मी

उत्तराखंड, Featured, ऊधम सिंह नगर, खबर
उधमसिंह नगर के काशीपुर में रविवार को तीन गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में से 5 को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है. रविवार को काशीपुर के रामनगर रोड पर ग्राम धनौरी के निकट हाईवे पर रामनगर से आ रही तेज तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो कारें सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे से बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोग तुरंत रेस्क्यू में जुट गए. इस बीच सीपीयू प्रभारी पवन भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया. घायलों में रामनगर निवासी 50 वर्षीय विक्रांत सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिंह, दिल्ली निवासी 45 वर्षीय ममता बिष्ट पत्नी विक्रांत सिंह, दिल्ली निवासी 27 वर्षीय सन्नी अरोरा पुत्र स्व....
दुःखदः देहरादून से दोस्तों संग घूमने आए दो युवकों की दर्दनाक मौत…. ऊखीमठ से दून तक मचा कोहराम

दुःखदः देहरादून से दोस्तों संग घूमने आए दो युवकों की दर्दनाक मौत…. ऊखीमठ से दून तक मचा कोहराम

उत्तराखंड, Featured, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग: जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वाहन चालक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए चोपता आया हुआ था और वापसी के समय उसने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को रौंद दिया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है गौर हो कि इन दिनों चारधाम यात्रा के बंद होने से सैलानी पर्यटक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं. वहीं चौपता में सैलानियों की तादाद बढ़ गई है. वाहन चालक नवल रावत पुत्र राम सिंह रावत देहरादून से अपने मित्रों के साथ चोपता घूमने आया था. चोपता से घूमने के बाद वापसी में ऊखीमठ-चोपता मोटरमार्ग के सिरसोली के निकट सड़क किनारे बैठे रणवीर सिंह (42) पुत्र नारायण सिंह उम्र और मदन सिंह (40) पुत्र ...