Monday, March 23News That Matters

Featured

Featured posts

*कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज*

*कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मतदान के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है। वहीं चुनाव के बाद देहरादून पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज होने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है। हरक सिंह ने कहा- मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हरक सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को भी लोगों में पीएम मोदी का क्रेज नजर आया है। हरक सिंह रावत इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है। मतदान के बाद देहरादून पहुंच कर हरक सिंह ने कार्यकर्ताओं के सा...
उत्तराखंड: सीनियर IPS संजय गुंज्याल को मिली बीएसएफ में बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड: सीनियर IPS संजय गुंज्याल को मिली बीएसएफ में बड़ी जिम्मेदारी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। उत्त्तराखण्ड पुलिस के ADG इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल को बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स BSF में IG नियुक्त किये गए हैं। वे BSF में डेपुटेशन पर 5 साल रहेंगे। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किए आपको बता दें संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड में तेज तरार अधिकारियों में उनका नाम लिया जाता है सरकारें संजय गुंज्याल पर हर समस्या का समाधान करने का भरोसा रखती है...
भाजपा ने हरीश रावत पर कसा तंज,उन्हे ईवीएम मशीन बदलने का नहीं बल्कि कॉंग्रेस के हारने का  सता रहा डर

भाजपा ने हरीश रावत पर कसा तंज,उन्हे ईवीएम मशीन बदलने का नहीं बल्कि कॉंग्रेस के हारने का सता रहा डर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
 भाजपा ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हे ईवीएम मशीन बदलने का नहीं बल्कि कॉंग्रेस के हारने का डर सता रहा है तभी वह कोंग्रेसियों को स्ट्रॉंग रूम के बाहर कोंग्रेसियों की ड्यूटी लगा रहे हैं | प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि मतदान से पहले तक यशपाल आर्य के रूप में दलित सीएम बनवाने का झूठा सपना दिखाने वाले हरीश रावत जी की असल मंशा एक बार फिर उजागर हुई है और वह अब खुद दिन में ही सीएम होने का सपना देख रहे हैं | जनादेश ईवीएम में बंद हो गया है लेकिन हरीश रावत सीएम होने के भ्रम में घोषणा पे घोषणा करने पर तुले हैं |   मनवीर चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक और जहां कॉंग्रेस के दूसरे नेता अपनी पार्टी के घोषणापत्र की ही पोल खोल रहे हैं वहीं हरीश रावत एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वयं को भावी सीएम मानकर नयी नयी घोषणाएँ कर रहे है | हरीश रावत अनुभवी नेता हैं तभी उन्हे अपनी संभ...
उत्तराखंड:यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दून से दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो, जानिए टाइम टेबल और किराया

उत्तराखंड:यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दून से दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो, जानिए टाइम टेबल और किराया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून
देहरादून। उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज की ओर से देहरादून से दिल्ली के लिए शुक्रवार से सभी वाल्वो बस सेवा नानस्टाप कर दी गई हैं। अब रोजाना सुबह पांच बजे से रात पौने 12 बजे तक 15 वाल्वो संचालित की जाएंगी। यह बसें चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। गत अक्टूबर से रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली के बीच पांच नानस्टाप वाल्वो का ट्रायल रन शुरू किया था। इन बसों में ट्रेन से भी कम समय लग रहा है। सामान्य तौर पर बस में दिल्ली तक के सफर के छह से सात घंटे लगते हैं। चूंकि, नानस्टाप वाल्वो एक्सप्रेस-वे होकर जाएगी, लिहाजा इनके किराये में भी वृद्धि की गई है। अभी तक इनका किराया 772 रुपये था, जो अब 799 रुपये होगा। अभी तक दिल्ली के लिए 23 वाल्वो संचालित की जा रही थी, जिसमें पांच नानस्टाप के तहत चल रही थी। इसके अलावा दो बसें दून-दिल्ली-गुरुग्राम चल रहीं...
हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक लगी आग

हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक लगी आग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है। यहां गुरुवार शाम को मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल हो रही है।   इस आग की चपेट में राजाजी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा जल रहा है। मनसा देवी की पहाड़ी में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं। लेकिन अभीतक टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली है।   बता दें कि ठंड कम होने के साथ ही वनों में आग का खतरा बढ़ने लगता है, जिसके चलते वन विभाग हर साल 15 फरवरी से 15 जून तक की समयावधि को फायर सीजन मानता है। फायर सीजन में सबसे ज्यादा आग पर्वतीय इलाकों के जंगलों में लगती है।...
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के संघर्ष, एक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए चिकित्‍सकों की टीम मौके पर

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के संघर्ष, एक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए चिकित्‍सकों की टीम मौके पर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
रायवाला : राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में दो हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों को घटना स्थल पर हाथियों के पैरों के निशान और काफी मात्रा में खून के अलावा मृत हाथी के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं।   ऐसा अनुमान है कि संघर्ष में दूसरा हाथी भी घायल हुआ होगा जिसकी तलाश में वनकर्मियों को लगाया गया है। मृत हाथी के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सको की टीम को बुलाया गया है।...
उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम,20 फरवरी के बाद हो सकता हैं मौसम ख़राब

उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम,20 फरवरी के बाद हो सकता हैं मौसम ख़राब

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
 उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकांश जिलों में 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है 20 फरवरी के बाद उत्तराखंड में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के भी 17 फरवरी के बाद सक्रिय होने के आसार हैं   मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि अगले 4 दिन राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा 20 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी के चलते फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं जताई गई है फिलहाल अगले 4 दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा।...
उत्‍तराखंड में हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान, जाने वोटिंग के टाप-5 जिले

उत्‍तराखंड में हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान, जाने वोटिंग के टाप-5 जिले

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में महिला मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला मतदाताओं ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए पुरुषों की तुलना में 4.60 प्रतिशत अधिक मतदान किया। प्रदेश में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत, तो पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया। यह अलग बात है कि इस बार राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी दिखाई, लेकिन महिलाओं ने अधिक मतदान कर अपनी राजनीतिक जागरूकता का परिचय दिया। राज्य में इस विधानसभा चुनाव में कुल 8172173 सामान्य और 94471 सर्विस मतदाता थे। सामान्य मतदाताओं में से कुल 5342462 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यह कुल मतदाताओं का 65.37 प्रतिशत है। यह वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से 0.19 प्रतिशत कम है। वर्ष 2017 में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.72 और पुरुषों का मतदान...
उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद दिग्गजों ने किए दावे, जाने क्या बोले मुख्यमंत्री धामी और हरीश रावत

उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद दिग्गजों ने किए दावे, जाने क्या बोले मुख्यमंत्री धामी और हरीश रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान के बाद अब राजनीतिक दल हार-जीत की गणित लगाने में जुट गए हैं। बूथ स्तर पर वोटों की गिनती से हार-जीत का समीकरण बना रहे हैं लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद अपनी-अपनी जीत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावे किए हैं। किसी ने प्रचंड बहुमत का दावा किया तो किसी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार उनके साथ है। अब देखना ये है कि किसके दावे ज्यादा भारी पड़ते हैं। सियासी दलों और उम्मीदवारों की यह दावे कितने सटीक साबित होती है, यह तो चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो पाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा अबकी बार 60 पार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीत...
उत्तराखंड में मतदान सम्पन्न होने के बाद भाजपा कार्यालय पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मनाया जीत का जश्न

उत्तराखंड में मतदान सम्पन्न होने के बाद भाजपा कार्यालय पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मनाया जीत का जश्न

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस बार 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के करीब 65 फ़ीसदी मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तो वही 14 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 फरवरी को भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत का जश्न मनाया। यही नहीं, मुख्यमंत्री के भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया और इस दौरान सीएम धामी ढोल नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। हालांकि, 10 मार्च को मतगणना होगा जिसके बाद इस चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उससे पहले दिन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा संगठन 60 पार का दावा कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चुनाव के जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। ही नहीं सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक...