Tuesday, April 28News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड:इस जिले में बाहरी राज्यों से  आने वाले सभी व्यक्तियो को अधिकतम 72 घंटे पूर्व कि RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी अनिवार्य, डीएम ने दिए आदेश

उत्तराखंड:इस जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियो को अधिकतम 72 घंटे पूर्व कि RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी अनिवार्य, डीएम ने दिए आदेश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून ने अपनी आख्या दिनांकित 29.12.2021 के द्वारा अवगत कराया गया है कि World Health Organization (WHO) ने कोविड-19 के New Variant B.1.1.529 Omicron को Variant of (Voc) घोषित किया है तथा जनपद देहरादून में ओमिकॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जीनोम सिकवैन्शिंग हेतु RTPCR Testing को बढ़ाया जाना अति आवश्यक है। साथ ही वर्तमान में जनपद सीमाओं यथा-आशारोडी, कुल्हान, रायवाला, ISBT बस स्टेशन, जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट एंव रेलवे स्टेशन पर Random sampling की जा रही है। फलस्वरूप बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड आने वाले सभी व्यक्तियो को अधिकतम 72 घंटे पूर्व कि RTPCR/TrueNat/CBNAAT/RAT COVID Negative Test Report के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश की अनुमति दिये जाने की संस्तुति की गई है।   अतः मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून की उपरोक्त आख्या/ संस्तुति दिनांकित 29.12.2021 के आधार...
उत्तराखंड:यहाँ देर रात इस जिले में डोली धरती ,तीव्रता रिक्टर स्केल इतनी रही तीव्रता

उत्तराखंड:यहाँ देर रात इस जिले में डोली धरती ,तीव्रता रिक्टर स्केल इतनी रही तीव्रता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
ख़बर पिथौरागढ़ से जहाँ एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पिथौरागढ़ के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए है। जानकारी अनुसार भूकंप के झटके बुधवार रात 12:39 पर महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है।   यह भूकंप के झटके जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भ महसूस किये गए है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में था। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार फ़िलहाल अभी कहीं से भी कोई नुकसान की खबर नहीं आयी है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखण्ड समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके मससूस किए गए थे...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पवलगढ में सरफ़ेस हाइड्रो कायनेटिक परियोजना का शुभारम्भ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पवलगढ में सरफ़ेस हाइड्रो कायनेटिक परियोजना का शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पवलगढ में सरफ़ेस हाइड्रो कायनेटिक परियोजना का शुभारम्भ किया* *पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है परियोजना*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पवलगढ में सरफ़ेस हाइड्रो कायनेटिक परियोजना का शुभारम्भ किया। यह परियोजना पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खण्ड कोटाबाग के पवलगढ में कहा कि देव भूमि उत्तराखंड सम्पूर्ण विश्व में अपने परम पावन चार धाम, माँ गंगा, जिम कॉर्बेट तथा हमारे राज्य की विशिष्ठ परम्पराओं, धार्मिक संस्कृति के लिए जाना जाता है।  उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद, उत्तराखंड सम्पूर्ण विश्व में पूर्ण स्वदेशी सरफ़ेस हाइड्रो कायनेटिक टरबाइन तकनीक का प्रथम उपयोगकर्ता के रूप में भी जाना जाएगा जो की मेरे साथ-साथ समस्त उत्तराखंडियों के लिए एक गर्व का विषय है। आज रामनगर वन प्रभाग में ऊर्जा उत्पादन की...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चकरपुर, खटीमा में चकरपुर स्टेडियम का भूमि पूजन एवं 7162.29 लाख की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चकरपुर, खटीमा में चकरपुर स्टेडियम का भूमि पूजन एवं 7162.29 लाख की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चकरपुर, खटीमा में चकरपुर स्टेडियम का भूमि पूजन एवं 7162.29 लाख की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास किया* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चकरपुर, खटीमा में 489.77 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में चंदेली ग्राम समूह पेयजल योजना, 332.26 लाख की जंगल जोगीठर ग्राम समूह पेयजल योजना, 262.51 लाख की हरैय्या ग्राम समूह पेयजल योजना, 492.94 लाख रुपए लागत की झनकट में ग्राम समूह पेयजल योजना, 385.67 लाख की विधानसभा क्षेत्र खटीमा में खेतलसंडा मुस्ताजर ग्राम समूह पेयजल योजना, 306.21 लाख रुपए की नानकमत्ता में ड्योढ़ी ग्राम समूह पेयजल योजना, 435.91 लाख रुपए की बरकी डाडी में समूह पेयजल योजना, 485.14 लाख के खिलड़िया बगूलिया ग्राम समूह पेयजल योजना, 441.17 लाख के ग्रागी ग्राम समूह पेयजल योजना, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के ग्राम गोसीकुआँ में 494.96 लाख की ल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों हेतु निशुल्क उपकरणों का वितरण कर खटीमा क्षेत्र हेतु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए एवं आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं सभी जिलों में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम क्...
मुख्यमंत्री  धामी ने खटीमा में 162.26 लाख की लागत से बन रहे सैनिक मिलन केंद्र एवं 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहे सी.डी.एस कैंटीन का भूमि पूजन किया

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 162.26 लाख की लागत से बन रहे सैनिक मिलन केंद्र एवं 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहे सी.डी.एस कैंटीन का भूमि पूजन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 162.26 लाख की लागत से बन रहे सैनिक मिलन केंद्र एवं 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहे सी.डी.एस कैंटीन का भूमि पूजन किया।   इस दौरान मुख्यमंत्री ने खटीमा के ग्राम देवकला बनमुड़िया नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने, ग्राम देवरी बाबा दरियानाथ प्रांगण में बहुउद्देशीय भवन निर्माण , ग्राम बिगराबाग, देवरी में आन्तरिक सी०सी० मार्ग निर्माण, नगरपालिका क्षेत्र खटीमा एल्केमिस्ट रोड वार्ड न० 12 आन्तरिक सी०सी० मार्ग निर्माण , सितारगंज रोड क्रॉसिंग से 4-A नहर बाई पटरी में 2 किलोमीटर तक मार्ग निर्माण , सितारगंज रोड परिहार मेडिकल स्टोर से आनंद आर्या के घर तक नाली व सी०सी० मार्ग निर्माण ,  ग्राम मझोला गाँव में झील से लेकर पोलीगंज की ओर 3 कि०मी० बड़े नाले का निर्माण, एवं खेतलखण्डा खाम वार्ड नो. 12  पंचधाम कॉलोनी में मंदिर निर्माण किए जाने की घोषणा की। ...
उत्तराखंड: कल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड: कल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून/ हल्द्वानी: आचार संहिता लगने से पहले दिसंबर में यह दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवभूमि दौरे पर होंगे और हज़ारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं में एम्स को लेकर केन्द्र सरकार में जमकर पैरवी की थी जिसके बाद अक्तूबर में ऊधमसिंहनगर में एम्स का सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने का ऐलान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर के अपने हल्द्वानी दौरे के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इस सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी करेंगे। दरअसल, भाजपा ने बदली हुई रणनीति के तहत अपना फोकस कुमाऊं पर ज्यादा कर दिया है और इसी कड़ी के तहत जहां पुष्कर सिंह धामी को सरकार की कमान सौंपी गई तो नैनीताल सांसद अजय भट्ट को केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया गया। अब भाजपा विजय...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ में जंगल सफारी का शुभारंभ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ में जंगल सफारी का शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 'सुरई इकोटूरिज्म जोन' में जंगल सफारी का शुभारंभ किया।* *खटीमा में 'सुरई इकोटूरिज्म जोन' में जंगल सफारी का शुभारंभ किया।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 'सुरई इकोटूरिज्म जोन' में जंगल सफारी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी भी की। सुरई इकोटूरिज्म जोन' प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन है ,जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा व आसपास के क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान दिलाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। जैव विविधता और वन्य जीवों की मौजूदगी वाले 'तराई पूर्वी वन प्रभाग' को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर उसके सुरई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन के रूप में तब्दील किया जाएगा, ताकि यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य का उपयोग स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मुहैया करवाने में किया जा सके। ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया।* *खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग पहुंचकर ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल को जोड़ने हेतु अतिशीघ्र डीपीआर बनाए। खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल क्षेत्र में पार्क और कैंटीन के निर्माण अति शीघ्र किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार की अभिनव पहल है की हम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर  वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों से जुड़कर रोजगार की राह पर आगे चलेंगे। क्रोकोडाइल ट्रेल के बनने से जहां क्रोकोडायल्स का प्राकृतिक वास में संरक्षण एवं संवर्धन होगा वही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।  इसकी...
मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग, बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र

मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग, बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग।* *राज्य के विकास से जुड़ी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को उतारा गया है धरातल पर- मुख्यमंत्री* *बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र।* *राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आयेजित परिचर्चा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने राज्य सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विषयों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये एक लाख करोड़ की तथा राज्य सरकार द्वारा भी करोड़ों की लागत की योजनायें स्वीकृत की हैं। इन योजनाओ...