Thursday, February 26News That Matters

नैनीताल

दुविधाः चीनी 1.640 किलो और आदेश दो किलो बांटने का जारी,हल्द्वानी के सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान

दुविधाः चीनी 1.640 किलो और आदेश दो किलो बांटने का जारी,हल्द्वानी के सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: सस्ता गल्ला स्वामियों को दो किलो चीनी वितरण करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन सस्ता गल्ला स्वामियों को जून में चीनी वितरण के लिए 1 किलो 640 ग्राम चीनी मिल गई है। इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं की परेशानियां बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश के बाद राशन कार्ड धारक दुकानों में दो किलों चीनी लेने पहुंच रहे हैं। चीनी का पूरा कोटा दुकानदारों के पास नहीं है तो उन्होंने चीनी बांटना शुरू नहीं किया। राशन दुकानदारों का कहना है कि अगर दो किलो चीनी बांट भी देते हैं तो यह चीनी सभी कार्ड धारकों को नहीं मिल मिलेगी और ऐसे में दुकान के बाहर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। कुमाऊं के छह जिलों के अलावा पौड़ी और चमोली के आंशिक क्षेत्र के 10 लाख 78 हजार राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई और अगस्त में दो-दो किलो चीनी देने का फैसला किया गया है। इसके आरएफसी गोदामों से सस्ता गल्ला दुकानदारों ने चीनी का...
कोरोना अपडेटः उत्तराखंड में बैकलॉग डेथ मामले नहीं हो रहे कम,आज सामने आए 218 मृतकों के आंकड़े, देखे सूची

कोरोना अपडेटः उत्तराखंड में बैकलॉग डेथ मामले नहीं हो रहे कम,आज सामने आए 218 मृतकों के आंकड़े, देखे सूची

Featured, उत्तराखंड, खबर, जम्मू, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की बैकलॉग डेथ पर अस्पताल बाज़ नही आ रहे है। राज्य में आज (बुधवार) को 218 बैकलॉग डेथ सामने आई है। जिनकी सूची जारी कि गई है। वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 177 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 243 लोग स्वस्थ्य हुए हैं. 3 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. एक्टिव केसों की संख्या बड़ी तेजी से घट कर रही है. प्रदेश में इस समय कोरोना के 2,101 एक्टिव केस हैं. बैकलॉक डेथ लिस्ट बाबा नीम करोली अस्पताल, नैनीताल (12 मौतें: मई-21) और जून-21), बेस अस्पताल, अल्मोड़ा (36 मौतें: जनवरी-21, फरवरी-21, अप्रैल-21, मई 21 और जून-21 सीएचसी लमगारा (1 मौत: मई-21), एसएडी धौलचिना (1 मौत: मई-21), अस्पताल के अलावा, अल्मोड़ा (5 मौतें, जनवरी-21, अप्रैल-2I और मई-21), बेस अस्पताल, कोटद्वार (32 मौतें: जनवरी-21, अप्रैल-21, मई-21 और जून-21) अस्पताल के अलावा, पौड़ी गढ़वाल (8 मौतें, मई-21), डीसी...
उत्तराखंड में यहां हो रहा था युवक का अंतिम संस्कार, तभी पहुंच गई पुलिस चिता से उठा लिया शव…

उत्तराखंड में यहां हो रहा था युवक का अंतिम संस्कार, तभी पहुंच गई पुलिस चिता से उठा लिया शव…

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
उत्तराखंड में काशीपुर के क्षत्रियनगर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। स्वजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार करने श्मशानघाट ले गए। इसी दौरान मृतक के दोस्तों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। श्मशान पहुंची कुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी वरना फाइल काे बंद कर दिया जाएगा। कुंडा थाना क्षेत्र के क्षत्रियनगर निवासी 30 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र खुशीराम की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर ही मौत हो गई। सुबह उसका भाई नितिन व अन्य स्वजन शव लेकर श्मशानघाट पहुंचे। इस बीच मृतक के कुछ दोस्तों ने पुलिस को फोन कर बताया कि सचिन को अपने कुछ रिश्तेदारों से जान का खतरा था। उसे लंबे समय से ...
हल्द्वानी में बच्चों से मिलने आए पिता की संदिग्ध मौत, प्लाट में मिला शव, पिता की लाश देख बच्चों में मचा कोहराम, क्षेत्र में हड़ंकप

हल्द्वानी में बच्चों से मिलने आए पिता की संदिग्ध मौत, प्लाट में मिला शव, पिता की लाश देख बच्चों में मचा कोहराम, क्षेत्र में हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीतालः उत्तराखंड में हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक प्लाट में शव मिला है।  बच्चों से मिलने के लिए रानीखेत से आए पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीपी नगर से शव कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार की सुबह तड़के ही खाली प्लॉट में अधेड़ का शव देखकर लोग चौंक गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित खड़ी बाजार के मकान नंबर 154 निवासी ललित मोहन सती (48) पुत्र स्वर्गीय ज्वाला दत्त सती के रूप में हुई। मृतक ललित मोहन सती रानीखेत स्थित अपने गांव में रहकर दुकान चला रहा था। जबकि उसके दो बेटे अपने ताऊ के साथ कुसुम खेड़ा में पढ़ाई कर रहे थे। जहां एक बेटे ने बीएससी पूरी कर ली है तो दूसरा बेटा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। बच्चों से मि...
नैनीताल DM ने जारी की लॉकडाउन की नई गाइडलाईन , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

नैनीताल DM ने जारी की लॉकडाउन की नई गाइडलाईन , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी। – शासन के निर्देशो के क्रम में जनपद मे कोविड कर्फ्यू कुछ रियायतों व शर्तो के साथ कर्फ्यू अवधि बढाई।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में आठवे चरण का कोविड कर्फ्यू 29 जून से 06 जुलाई प्रातः 06 बजे तक बढा दिया गया है। गर्ब्याल ने बताया कि समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सप्ताह में छःदिन प्रातः 08 बजे से सांय 07 बजे तक खुलेगे। रविवार को साप्ताहिक बाजार बन्द रहेगा। मगर सरोवर नगरी नैनीताल में बाजार मगंलवार को बन्द रहेगा। परन्तु सिनेमा हाॅल, शाॅपिंग माॅल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम, समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल गतिविधयां, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक सामारोह आदि अग्रिम आदेशों तक बन्द रहेगे। कोचिंग संस्थान,खेल संस्थान स्टेडियम एंव खेल मैदान जो 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों, खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करते है वे कोविड नियमों को अनुपालन करते हुए ...
देखते ही देखते युवक ने नैनीझील में लगाई मौत की छलांग, मच गया हड़कंप,फिर…

देखते ही देखते युवक ने नैनीझील में लगाई मौत की छलांग, मच गया हड़कंप,फिर…

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में घुत एक युवक ने नैनीझील में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि युवक को झील में नौकायन कर रहे पर्यटकों ने बचा लिया. नैनीताल में बीते नशे में धुत एक युवक ने नैनीझील में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया. लेकिन स्थानीय लोगों ने युवक को झील में कूदते हुए देख लिया, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. वहीं नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठा रहे दिल्ली के पर्यटकों ने जान खेलकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद झील से बाहर निकाला और अपनी नाव पर रखकर झील के कोने पर ले आए. जिसके बाद उन्होंने सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झील में कूद लगाने से पहले युवक के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे. जो काफी देर तक झील किनारे बैठकर आपस में लड़ रहे थे, तभी युवक ने उठकर कपड़े खोले और झील मे...
उत्तराखंडः बहन से हुई कहासुनी तो भाई ने उठाया खौफनाक कदम, जवान बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंडः बहन से हुई कहासुनी तो भाई ने उठाया खौफनाक कदम, जवान बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड, Featured, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के बाजपुर ब्लॉक में बहन से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की सूचना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है, गांव में शोक की लहर है। विकासखंड के ग्राम शांति नगर दियोहरी निवासी शरद सागर (20) पुत्र चंद्रपाल सागर ने शनिवार की देर रात कमरे में फंदे पर लटक कर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी से स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा रात में ही एसएसआई जसविंदर सिंह, महिला एसआई रुचिका चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही स्वजनों से पूछताछ की। इसके बाद पंचनामा भरकर शव सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया, जिसे रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में सामने आ...
उत्तराखंड में हादसों का काला दिन, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

उत्तराखंड में हादसों का काला दिन, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

नैनीताल, Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
उत्तरखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। जहां नैनीताल घूमने जा रहे युवकों के लिए रविवार का दिन काला साबित हुआ । वहीं रुड़की के गाधारोना गांव में ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दर्दनाक हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बता दें कि रविवार की सुबह मंडल के रामपुर में नैनीताल रोड पर बड़ा हादसा हो गया। द‍िल्‍ली से नैनीताल पर्यटन के ल‍िए जा रही कार संतुलन ब‍िगड़ने की वजह से नाले में ग‍िर गई। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनने के बाद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना म‍िलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी औ...
उत्तराखंडः हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रह गई इंतजार, पर नहीं पहुंची बारात, रख दी ये मांग….

उत्तराखंडः हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रह गई इंतजार, पर नहीं पहुंची बारात, रख दी ये मांग….

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
 हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन बरात का इंतजार करती रह गई, लेकिन दहेज लोभियों ने मोटरसाइकिल नहीं मिलने से शादी से इंकार कर दिया। हालत यह रही कि सुबह से लेकर देर शाम तक दुल्हन व उसके स्वजन इंतजार में बरात घर में बैठे रह गए। बरातियों के स्वागत के लिए सारे इंतजाम धरे रह गए। परेशान होकर दुल्हन के पिता ने बनभूलपुरा थाने में दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 18 निवासी अरशद अली ने अपनी बेटी आशिया की शादी बिलासपुर, रामपुर निवासी आसिफ खान के साथ तय की थी। जिसमें 26 जून को दोपहर 12 बजे निकाह पढ़ा जाना था। जिसके लिए चोरगलिया रोड स्थित मैरिज हॉल में सारी तैयारियां की गई थी। जिसमें रस्म अदायगी के लिए बरात का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। देर शाम तक बरात नहीं पहुंचने पर घरातियों के सब्र का बांध टूटने लगा। फोन पर वार्ता करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल का इ...
हल्द्वानी में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों से की मारपीट, छह लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों से की मारपीट, छह लोग गिरफ्तार

नैनीताल, Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाने क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी से नशे की हालत में 6 युवकों ने जमकर गाली-गलौज और मारपीट की. इस दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से युवकों के चुंगल से पुलिसकर्मी को छुड़ाया. इस दौरान युवक अन्य पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए. जिसके बाद पुलिस ने सभी 6 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि देर रात गौला पुल बाईपास पर पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.इस दौरान ऑटो में सवार छह युवक सामने से आ रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मी पवन भट्ट ने पूछताछ के लिए रोका तो देखा उसमें सभी युवक नशे में धुत थे. जिन्होंने पुलिसकर्मी पवन भट्ट के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ...