Saturday, March 28News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड: भारी बारिश और भूस्खलन से दो गोशाला क्षतिग्रस्त, 45 बकरियों के दबकर मरने की सूचना

उत्तराखंड: भारी बारिश और भूस्खलन से दो गोशाला क्षतिग्रस्त, 45 बकरियों के दबकर मरने की सूचना

Featured, उत्तराखंड, पौड़ी
पौड़ी जिले के नोगांव में शुक्रवार देर रात भारी बारिश और भूस्खलन से दो गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई बताया जा रहा है कि इसमें हादसे में 45 बकरियां दबकर मर गई नौगांव विकासखंड  खिरसू् तहसील  चौकीसेण से दो गौशाला जमीन दोष हो गई अतिवृष्टि के कारण आपदा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के गांव में भूस्खलन हो गया भूस्खलन की चपेट में दो गौशाला आ गई जिसके चलते बकरियां दब गई कुछ अन्य पशुओं की मरने की बात भी सामने आई है घटनास्थल पर अधिकारी पहुंच चुके हैं मवेशियों को मलबे से निकाला जा रहा है आपदा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए हैं आपदा मंत्री ने कहा कि इस आपदा से हुए पशुधन सहित अन्य नुकसान के लिए प्रभावित को हरसंभव की मदद की जाए साथ ही मुआवजा भी दिया जाएगा     चारधाम  में बदरीनाथ हाईवे आज शनिवार को तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया...
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर

उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर     बर्थडे पार्टी में दबंगों ने महिला और उसकी सहेली से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हाल ही में जेल से छूटे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने माली महिला ने बांसफोड़ान चौकी में तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। रात लगभग नौ बजे वह अपनी महिला दोस्त के साथ पार्टी से वापस घर को निकलने की तैयारी कर रही थी। उसकी दोस्त के पास खड़े कुछ लड़के शराब पी रहे थे। उनमें एक लड़का रवि पाल भी था, जो हाल ही में जेल से छूटा है। रविपाल और उसके दोस्त महिला व उसकी दोस्त से अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों की पिटाई करते हुए छेड़छ...
देहरादून से ख़बर लडकिया बोली संचालक करता था दुष्कर्म इसी वजह से हम भागीं थीं

देहरादून से ख़बर लडकिया बोली संचालक करता था दुष्कर्म इसी वजह से हम भागीं थीं

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून से ख़बर लडकिया बोली संचालक करता था दुष्कर्म इसी वजह से हम भागीं थीं   दून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती चार युवतियों ने संचालक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। केंद्र संचालक की हरकतों के कारण ही युवतियां मौका पाकर भाग गईं थीं, जिन्हें पुलिस ने रेस कोर्स स्थित एक होटल से बरमाद कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है।     एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड, क्लेमेनटाउन में स्थित वाक एंड विन सोबेर लीविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर नशा मुक्ति केंद्र में फरवरी में पांच युवतियों को नशा छुड़वाने के लिए भर्ती कराया गया था। बीते गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे मौका देखकर युवत...
उत्तराखंड: पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते  बदरीनाथ हाईवे  के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूटी

उत्तराखंड: पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूटी

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूटी     उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण दुश्वारियां बरकरार हैं। बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर-डुगरीपथ के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली सुचारू कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के कारण मलबा आने से आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, मैदान में मौसम ने फौरी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की आशंका है।     राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम कुछ हल्का पड़ा है, लेकिन पहाड़ में बारिश परेशानी बढ़ा रही है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर वनिक गदेरा उफान पर है शुक्रवार को यहां से गुजर रही एक कार गदेरे के तेज बहाव में फंस गई। बड़ी मुश...
रानीखेत में केआरसी की कोटा भर्ती रैली 21 सितंबर से

रानीखेत में केआरसी की कोटा भर्ती रैली 21 सितंबर से

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर रोजगार से
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सेना की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 21 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती केवल सैन्य परिवारों के युवाओं के लिए आयोजित की गई है। सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक ट्रेडमैन के पदों के लिए प्रस्तावित तीन दिनी भर्ती रैली में देश के विभिन्न राज्यों के सैन्य आश्रित नौजवानों को किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। प्रतिभावान खिलाड़ी भी ट्रेडमैन और स्पोर्ट्समैन की भर्ती में भाग ले सकेंगे।     कोरोनाकाल के कारण लंबे समय बाद कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र कोटा भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है। केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूनिट हेडक्वाटर भर्ती रैली के तहत पहले दिन 21 सिंतबर को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा भाग लेंगे। इसी दिन सैन...
उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
 उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव   पंतनगर। विवि परिसर स्थित एक आवास में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। शेरगढ़ बहेड़ी निवासी रईस अहमद काफी समय से विवि परिसर के बेनी में सिलाई आदि का कार्य करते थे। विवि प्रशासन ने उन्हें दुकान के पीछे ही आवास आवंटित किया था। इसमें वह अपनी पत्नी और बेटे मो. इमरान (26) के साथ रहते थे। इमरान विवि फार्म में ट्रैक्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को इमरान घर में अकेला था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा लईक अहमद ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो इमरान फंदे से लटका हुआ थ...
उत्तराखंड: आनलाइन पढ़ाई में लापरवाह कालेजों पर लटकी तलवार, निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में इन्‍हें किया नियुक्‍त

उत्तराखंड: आनलाइन पढ़ाई में लापरवाह कालेजों पर लटकी तलवार, निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में इन्‍हें किया नियुक्‍त

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
 उत्तराखंड: आनलाइन पढ़ाई में लापरवाह कालेजों पर लटकी तलवार, निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में इन्‍हें किया नियुक्‍त   उत्तराखंड  समस्त राजकीय महाविद्यालयों में नियमित आनलाइन पढ़ाई को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में वरिष्ठ प्राचार्यों को आनलाइन पढ़ाई की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें हर सोमवार को आनलाइन पढ़ाई की रिपोर्ट देनी होगी।   उच्च शिक्षा निदेशक डा. पीके पाठक ने कहा कि जो कालेज आनलाइन पढ़ाई में लापरवाही बरतेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। सभी नोडल अधिकारियों को अपने जिले की आनलाइन पढ़ाई की रिपोर्ट रूसा के क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी डा. विनोद कुमार को भेज...
उत्तराखंड: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

उत्तराखंड: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Featured, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
रामनगर (नैनीताल)। शिवलालपुर चुंगी के पास गुरुवार  की देर रात एक कार ने बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी विजय अपने दोस्त इस्लाम निवासी टांडा रामनगर के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। रामनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर में उपचार के दौरान इस्लाम की मौत हो गई, जबकि विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।...
मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना की गति पर लगा अंकुश : कौशिश, सुख दुःख में खड़ा होना पार्टी की प्रेरणा और सेवा ही दृष्टि

मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना की गति पर लगा अंकुश : कौशिश, सुख दुःख में खड़ा होना पार्टी की प्रेरणा और सेवा ही दृष्टि

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
सुख दुःख में खड़ा होना पार्टी की प्रेरणा और सेवा ही दृष्टि : शिवप्रकाश मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना की गति पर लगा अंकुश : कौशिश सवेंदनशीलता के साथ सेवा कार्यों में जुटे स्वयंसेवक : अजेय देहरादून 6 अगस्त,       भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री . शिव प्रकाश ने कहा कि समाज के दुख सुख में खड़ा होना ही हमारी पार्टी की प्रेरणा है और संपूर्ण समाज हमारा है। सेवा ही हमारी दृष्टि है इसी को लेकर हम आगे बढ़े हैं और बढ़ते रहेंगे। भाजपा मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रत्येक जिले से आए हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि कि भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यशालाएं 10 अगस्त तक मंडल स्तर तक पूर्ण हो जाएगी। शिव प्रकाश ने ...
दुःखद ख़बर,  नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर मौत

दुःखद ख़बर, नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर मौत

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड: नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर मौत   दुःखद ख़बर उत्तराखंड के नैनीताल से है जहा आज शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बता दे कि उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की टैक्सी बलिया खान के पास गहरी खाई में गिर गई। ओर इस हादसे में टैक्सी में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई दुःखद वही पुलिस की जानकारी अनुसार ये घटना शुक्रवार शाम लगभग 3:30 बजे की है। नॉरीन खान (26) निवासी विसारत गंज व मो. इजहार खान (32) ग्राम ड्योढ़ी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर टैक्सी संख्या Uk 06 ba 4993 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। तभी बलिया खान के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस सूचना के मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जब तक टीम पहुंची तब तक दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को खाई...