पहाड़ में खौफनाक वारदात, रिश्तें हुए तार-तार,छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी को मारी गोली
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दिल दहलाने वाली खबर है. यहां पर मर्डर का मामला सामने आया है. छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी. फायरिंग में भाई की मौत हो गई है, जबकि गंभीर भाभी को टांडा मेडिकल क़ॉलेज रेफर किया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गोली लगने से बड़े भाई रूमी कुमार (58) की मौत हो गई, जबकि भाभी पुष्पा देवी (45) गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि पिता की बंदूक को लेकर यह गोलीकांड हुआ है. दोनों भाईयों के पिता की मौत हो चुकी है. छोटा भाई बंदूक पर अपना हक भी जता रहा था. इसी को लेकर बहसबाजी हुई और भाई ने भाई पर गोलियां दाग दी.
किस लिए मारी गोली?
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना गगल के तहत, केटलू गांव के रहने वाले पवन कुमार ने आंगन में बैठे अपने बड़े भाई और भाभी तो बंदूक से गोली मारी है.. मामले के बाद इलाके मे...









